Search KhabarFast

Press ESC to close

रिटायर होने से पहले ऐतिहासिक फैसले सुनाएंगे सीजेआई चंद्रचूड़, लिस्ट में मदरसा वाला भी मामला

रिटायर होने से पहले ऐतिहासिक फैसले सुनाएंगे सीजेआई चंद्रचूड़, लिस्ट में मदरसा वाला भी मामला

CJI Chandrachud Retirement: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ अगले महीने रिटायर होने वाले हैं। 10 नवंबर उनके कार्यकाल का आखिरी दिन होगा। उससे पहली सीजेआई ऐतिहासिक फैसलों के गवाह होने जा रहे हैं। बता दें कि सीजेआई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच 5 अहम मालमों में फैसला सुनाएगी।

हालांकि, अभी सुप्रीम कोर्ट में दिवाली को लेकर छुट्टी है। सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही 4 नवंबर से शुरू होगी। वहीं, सीजेआई चंद्रचूड़ की बेंच को 4 से 8 नवंबर तक कई बड़े मामलों में फैसला सुनाना है। क्योंकि 9 नवंबर को शनिवार और 10 नवंबर को रविवार होने की वजह से कोर्ट बंद रहेगा। ऐसे में सीजेआई चंद्रचूड इन सभी मामलों में 8 नवंबर तक फैसला सुना सकते हैं।          

1. मदरसा एक्ट मामला

मदरसा एक्ट मामले में उच्चतम न्यायालय ने 22 अक्टूबर को सुनवाई करके फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार यानी 22 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को असंवैधानिक घोषित कर दिया गया था।

2. एएमयू का माइनॉरिटी स्टेटस

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के माइनॉरिटी स्टेटस को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस मामले में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की 7 जजों की पीठ ने आखिरी सुनवाई के दौरान फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब देखना होगा कि चीफ जस्टिस एएमयू को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा देने के पक्ष में फैसला सुनाते हैं या उसके खिलाफ।         

3 एलएमवी लाइसेंस का मामला

एलएमवी लाइसेंस मामले में आखिरी सुनवाई 21 अगस्त को हुई थी। उस वक्त सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस केस में कोर्ट को तय करना है कि लाइटर मोटर व्हीकल के लाइसेंस धारकों को 7500 किलोग्राम से ज्यादा वजन वाले लाइट मोटर व्हीकल चला सकते हैं या नहीं।

4.  दिल्ली के रिज एरिया में पेड़ों की कटाई

दिल्ली के रिज एरिया में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डाली गई थी। इसमें बताया गया था कि कैसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए पेड़ों की कटाई की जा रही है। सीजेआई चंद्रचूड़ की बेंच को इस मामले में भी अहम फैसला सुनाना हैं।   

5. संपत्ति का पुनर्वितरण

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की नौ जजों की पीठ संविधान के अनुच्छेद 39(बी) पर भी सुनवाई कर रही है। जो आम लोगों की भलाई के लिए संपत्ति के पुनर्वितरण से संबंधित है। संपत्ति के वितरण के संबंध में कांग्रेस ने इस पर राजनीतिक चर्चा को शुरू की थी। उसी के बाद यह मामला कोर्ट में पहुंचा।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया PM सूर्य घर योजना, 400 यूनिट तक खपत वालों को फ्री सोलर पैनल

Delhi PM Surya Ghar Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के लिए पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली के साथ-साथ आय अर्जित करने के अवसर प्रदान करना है।

Delhi News: दिल्ली HC ने पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR और CBI जांच की मांग खारिज की, सुनवाई को कहा 'NO'

Delhi HC on Justice Yashwant Varma Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी और बाद में उसे हटाए जाने के मामले में FIR दर्ज करने और CBI या विशेष जांच दल (SIT) द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

Kal Ka Mausam 22 Sep: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की गतिविधि तेज, इन 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: देशभर में मानसूनअपने आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच, IMD ने कल 22 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast