Search KhabarFast

Press ESC to close

Chhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

Chhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

Big Action Againt Naxal: भारत में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन लगातार चल रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर नक्सली और सुरक्षाबलों में सुबह से ही मुठभेड़ चल रही है। जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों की मौत हो गई है। साथ ही कई नक्सलियों के घायल होने की खबर सामने आई है। हालांकि, मुठभेड़ अभी भी चल रही है। बता दें, यह मुठभेड़ तब शुरु हुई जब सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन की जा रही थी। बता दें, इस मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स और सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट के जवान शामिल हैं।

नक्सलियों की साजिश विफल

बता दें, बीजापुर के मुरडाडा गांव में राज्य पुलिस और CRPF की 229 बटालियन केजॉइंट ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए IED को डिफ्यूज कर दिया। नक्सलियों ने खाली बीयर बोतल में 2 IED को तैयार कर उसे प्लांट किया था। बता दें, 4 जनवरी को छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई थी तो 5 नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। साथ ही इस ऑपरेशन के दौरान एक जवान की भी शहादत हो गई थी। मौके से एके-47 राइफल, एसएलआर और कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए थे।   

8 जवान शहीद हो गए थे

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 6 जनवरी को IED ब्लास्ट में 8 जवान शहीद हो गए थे। दरअसल, नक्सलियों ने सड़क बीचोबीच IED प्लांट किया था। जैसे ही जवानों से भरी स्कॉर्पियो उसके उपर से गुजरी, वैसे ही भयंकर ब्लास्ट हुआ और आठों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट इतना भंयकर था कि गांड़ी के चिथड़े उड़ गए थे। साथ ही सड़क में कई फिट का गड्डा बन गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi-NCR Rain: काले बादलों से घिरा आसमान, दिन में छाया अंधेरा; दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश

Delhi Weather Update: सोमवार को दिल्ली-NCR में अचानक मौसम ने करवट ली है। काले घने बादलों ने आसमान को तारों तरफ से घेर लिया। सुबह के समय कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया, जिसके बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी जोरदार बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने (IMD) ने पहले ही दिल्ली-NCR में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था।

मुफ्त LPG सिलिंडर, बसों में यात्रा फ्री…तमिलनाडु की विजय सरकार ने खोला खजाने का पिटारा; महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए बड़ा ऐलान

CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को घोषणा की कि आगामी पोंगल त्योहार (जनवरी) से शुरू होने वाली नई 'अन्नपूर्णी सुपर 6' योजना के तहत महिला मुखियाओं को प्रतिवर्ष तीन मुफ्त द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे।

Maharashtra News:नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से मचा हड़कंप, 40 लोग अस्पताल में कराए गए भर्ती

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के वोटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में भयानक क्लोरीन गैस का रिसाव होने के कारण इलाके में दहशत फैल गई। गैस की चपेट में आने से 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast