Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के वोटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में भयानक क्लोरीन गैस का रिसाव होने के कारण इलाके में दहशत फैल गई। गैस की चपेट में आने से 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मानकापुर पुलिस स्टेशन इंस्पेक्टर हरेश कलशेकर के अनुसार यह जल शुद्धिकरण संयंत्र नगर पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आता है। पुलिस प्रशासन को रात लगभग 12:45 बजे गैस रिसाव के बारे में सूचना मिली थी। वहीं, मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया है।
40 लोग अस्पताल में भर्ती
गैस के संपर्क में आने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। प्रशासन ने कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि कुछ प्रभावित लोग खुद ही अस्पताल पहुंच गए। वर्तमान में 40 लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकी 12 लोगों को अस्पताल से छुट्टी से दी गई है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि अब हालात पूरी तरह काबू में हैं और किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है।
प्रभावित क्षेत्र को कराया गया खाली
गैस के प्रभाव और खतरे को देखथे हुए बचाव अभियान के दौरान घटनास्थल के चारों और 200 मीटर के दायरे को नो-मैंस लैंड घोषित कर दिया गया और वहां बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है। वहीं, स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित इलाके के लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। आपात स्थित से निपटने के लिए एनडीआरएफ और नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर बुलाया गया है।
Also read: PM मोदी ने BJP की नई टीम से की मुलाकात, संगठन मजबूत करने और जनता से जुड़ने की दी सलाह