Search KhabarFast

Press ESC to close

छत्तीसगढ़ के जंगल में छिपी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

छत्तीसगढ़ के जंगल में छिपी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के घने जंगलों से घिरे नारायणपुर जिले में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए। घटनास्थल से एक एके-47राइफल, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। मुठभेड़ के बाद भी छिटपुट गोलीबारी जारी है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

मुठभेड़ में 2नक्सली ढेर

नारायणपुर जिला मुख्यालय से लगभग 400किलोमीटर दक्षिण में स्थित अभूझमाड़ क्षेत्र महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के करीब है। जो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का केंद्र रहा है। पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर सुबह सुरक्षाबलों की एक टीम ने इस इलाके में सर्चिंग शुरू की थी। जैसे ही वे जंगल में आगे बढ़े, नक्सलियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी डटकर मुकाबला किया और दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।

मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि, घटनास्थल पर मिले शवों और एके-47 राइफल से यह स्पष्ट है कि ये हार्डकोर कैडर थे। इसके अलावा विस्फोटक पदार्थों की बड़ी मात्रा मिलने से संकेत मिलता है कि नक्सली किसी बड़े हमले की तैयारी में थे। साथ ही, दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे - भोजन सामग्री और प्रचार सामग्री भी बरामद हुई हैं, जो उनके छिपने की रणनीति को उजागर करती हैं। सुरक्षाबलों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कोई जवान घायल नहीं हुआ। फिलहाल सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAP से BJP में आए 7 सांसद राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, मान सरकार की करेंगे शिकायत

7 MPs To Meet President: आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सभी सातों सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने वाले हैं। सभी 5 मई को सुबह 10.40 बजे राष्ट्रपति से औपचारिक तौर पर मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति ने 5 मई को सुबह 10:40 मिलने का वक्त दिया है। ये सांसद विलय करने वालों के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा कथित राजनीतिक बदले की भावना के तहत काम करने की शिकायत करेंगे।

'लंबे समय से चले आ रहे मतभेद के कारण...' AAP छोड़ने और FIR दर्ज होने पर संदीप पाठक ने तोड़ी चुप्पी

Sandeep Pathak Statement:पिछले दिनों राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत 7 सांसदों ने AAP से इस्तीफा देकर हैरान कर दिया था। राघव चड्ढा और संदीप पाठक समते 7 सांसद अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वहीं, अब संदीप पाठक अपने ऊपर हुई एफआईआर और आम आदमी पार्टी क्यों छोड़ी इन सभी मुद्दों पर अपनी बात रखी है।

मई में बदले मौसम के तेवर, आंधी-बारिश से राहत लेकिन लू का खतरा बरकरार

अप्रैल की झुलसा देने वाली गर्मी के बाद मई महीने की शुरुआत थोड़ी राहत भरी रही है। कई जगहों पर तेज आंधी और बारिश के कारण तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast