Search KhabarFast

Press ESC to close

मई में बदले मौसम के तेवर, आंधी-बारिश से राहत लेकिन लू का खतरा बरकरार

मई में बदले मौसम के तेवर, आंधी-बारिश से राहत लेकिन लू का खतरा बरकरार

Heatwave Alert: अप्रैल की झुलसा देने वाली गर्मी के बाद मई महीने की शुरुआत थोड़ी राहत भरी रही है। कई जगहों पर तेज आंधी और बारिश के कारण तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है। साथ ही मानसून को लेकर भी अच्छी खबर सामने आई है। हालांकि, भारत मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मई में गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। खासकर हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्र, ओडिशा, पूर्वी तट, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। इन इलाकों में सामान्य से 2 से 4 दिन ज्यादा लू चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है।

मई में तापमान बढ़ने की संभावना 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मई के दूसरे और चौथे सप्ताह में तापमान ज्यादा रहने की आशंका है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में लू का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार ने राज्यों और जिलों को निर्देश दिए हैं कि पेयजल की व्यवस्था, ठंडक के इंतजाम और बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाए। खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों का ध्यान रखने को कहा गया है।

कहीं राहत तो कहीं गर्मी का प्रकोप 

मौसम विभाग के अनुसार, तटीय और शहरी इलाकों में रात के समय तापमान बढ़ने से उमस भी बढ़ सकती है। गुजरात, महाराष्ट्र और पूर्वी तट के क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। आईएमडी के महानिदेशक डॉ. एम मोहापात्रा के मुताबिक, आमतौर पर मई और जून में 3 से 7 दिन लू चलती है, लेकिन इस साल यह संख्या औसत से 5 से 7 दिन ज्यादा हो सकती है। कुल मिलाकर, मई में मौसम मिला-जुला रहने वाला है। कहीं राहत तो कहीं गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की जरूरत है।

Also read: AAP से BJP में आए 7 सांसद राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, मान सरकार की करेंगे शिकायत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम विजय के साथ हुआ बड़ा खेल! परिसीमन पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक से 37 सांसद नदारद

Tamilnadu's CM Vijay Meeting: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस जोसेफ के साथ शनिवार को बड़ा खेल हो गया। उन्होंने परिसीमन पर चर्चा के लिए राज्य के सभी सांसदों की बैठक बुलाई थी। जिसमें ज्यादातर सांसद नदारद रहे। तमिलनाडू के कुल 57 सांसद हैं। जिसमें 39 लोकसभा के और 18 राज्यसभा के हैं।

'मैं दर्द, डाटा और दौलत की बात करूंगा...', प्रयागराज में युवाओं को संबोधित करते हुए बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Addresses Youth: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रयागराज में युवाओं को संबोधित किया। उनके कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। इस दौरान राहुल ने कहा कि युवा के सामने कोई कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं दर्द, डाटा और दौलत की बात करूंगा। युवाओं ने देश को मार्ग दिखाया है। युवाओं ने डर का सामना किया और डर को हटाया है।

Aaj Ka Mausam 9 August 2026: आज भी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार; नहीं है कोई बड़ा अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बीच आज यानी रविवार, 9 अगस्त को भी मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast