Search KhabarFast

Press ESC to close

AAP से BJP में आए 7 सांसद राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, मान सरकार की करेंगे शिकायत

AAP से BJP में आए 7 सांसद राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, मान सरकार की करेंगे शिकायत

7 MPs To Meet President: आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सभी सातों सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने वाले हैं। सभी 5 मई को सुबह 10.40 बजे राष्ट्रपति से औपचारिक तौर पर मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति ने 5 मई को सुबह 10:40 मिलने का वक्त दिया है। ये सांसद विलय करने वालों के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा कथित राजनीतिक बदले की भावना के तहत काम करने की शिकायत करेंगे।

हाल में अरविंद केजरीवाल को एक बड़ा राजनीतिक झटका उस समय लगा, जब राज्यसभा में AAP के सात सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। राज्यसभा के सभापति ने इन सांसदों के भाजपा में विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। भाजपा में शामिल होने वाले सांसद हैं, राघव चड्ढा, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, अशोक कुमार मित्तल, विक्रमजीत सिंह साहनी और राजेंद्र गुप्ता।

AAP में हुई बड़ी टूट

गौरतलब है कि यह घटनाक्रम अप्रैल 2026 के आखिर में हुए एक बड़े बदलाव के साथ हुआ। जिसमें AAP के सात राज्यसभा सांसद, जो राज्यसभा में पार्टी की दो-तिहाई से ज्यादा ताकत हैं, पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामना थाम लिए थे। चड्ढा के नेतृत्व में सांसदों ने अपने सांसद के पद को बनाए रखने के लिए दलबदल विरोधी कानून के नियमों का इस्तेमाल किया है।

Also read: LPG नियम सख्त...डबल कनेक्शन और बिना KYC वालों को नहीं मिलेगा सिलेंडर

राज्यसभा चेयरमैन ने दी विलय को मंजूरी

आपको बता दें कि दसवीं अनुसूची के पैराग्राफ 4 के अनुसार, अगर किसी लेजिस्लेचर पार्टी के कम से कम दो-तिहाई सदस्य किसी दूसरी पार्टी में मर्ज होने के लिए तैयार होते हैं, तो लेजिस्लेटर्स को डिसक्वालिफिकेशन से छूट मिलती है। इस प्रोविजन ने ग्रुप को राज्यसभा चेयरमैन को डॉक्यूमेंट्स जमा करने के बाद भाजपा सांसद के तौर पर बने रहने की इजाजत दी, जिन्होंने मर्जर को मंजूरी दी थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम विजय के साथ हुआ बड़ा खेल! परिसीमन पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक से 37 सांसद नदारद

Tamilnadu's CM Vijay Meeting: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस जोसेफ के साथ शनिवार को बड़ा खेल हो गया। उन्होंने परिसीमन पर चर्चा के लिए राज्य के सभी सांसदों की बैठक बुलाई थी। जिसमें ज्यादातर सांसद नदारद रहे। तमिलनाडू के कुल 57 सांसद हैं। जिसमें 39 लोकसभा के और 18 राज्यसभा के हैं।

'मैं दर्द, डाटा और दौलत की बात करूंगा...', प्रयागराज में युवाओं को संबोधित करते हुए बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Addresses Youth: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रयागराज में युवाओं को संबोधित किया। उनके कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। इस दौरान राहुल ने कहा कि युवा के सामने कोई कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं दर्द, डाटा और दौलत की बात करूंगा। युवाओं ने देश को मार्ग दिखाया है। युवाओं ने डर का सामना किया और डर को हटाया है।

Aaj Ka Mausam 9 August 2026: आज भी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार; नहीं है कोई बड़ा अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बीच आज यानी रविवार, 9 अगस्त को भी मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast