Search KhabarFast

Press ESC to close

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी फंड घोटाला में CBI का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़-लुधियाना में 5 ठिकानों पर की गई छापेमारी

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी फंड घोटाला में CBI का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़-लुधियाना में 5 ठिकानों पर की गई छापेमारी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (CSCL) और नगर निगम चंडीगढ़ के फंड के कथित गबन मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने चंडीगढ़ और लुधियाना में कुल 5 ठिकानों पर छापेमारी कर जांच को तेज कर दिया है। जांच एजेंसी ने स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े अधिकारियों और संदिग्ध लोगों के आवासीय व कारोबारी ठिकानों की तलाशी ली। इस कार्रवाई में CSCL के अधिकारी अनुभव मिश्रा समेत कई लोगों के ठिकानों को शामिल किया गया।

डिजिटल साक्ष्य और अहम दस्तावेज जब्त

CBI की छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी ने बताया कि तलाशी में डिजिटल साक्ष्य, वित्तीय रिकॉर्ड, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य अहम रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। इन दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। CBI अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए रिकॉर्ड से मामले में आगे कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। जांच के दौरान फंड के इस्तेमाल, लेनदेन और कथित अनियमितताओं से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

504 करोड़ बैंकिंग फ्रॉड जांच से जुड़ा मामला

CBI की यह कार्रवाई हरियाणा से जुड़े करीब ₹504 करोड़ के बैंकिंग फ्रॉड मामले की व्यापक जांच का हिस्सा बताई जा रही है। इस मामले में जांच एजेंसी पहले से ही कार्रवाई कर रही है और अब चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी व नगर निगम फंड से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया PM सूर्य घर योजना, 400 यूनिट तक खपत वालों को फ्री सोलर पैनल

Delhi PM Surya Ghar Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के लिए पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली के साथ-साथ आय अर्जित करने के अवसर प्रदान करना है।

Delhi News: दिल्ली HC ने पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR और CBI जांच की मांग खारिज की, सुनवाई को कहा 'NO'

Delhi HC on Justice Yashwant Varma Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी और बाद में उसे हटाए जाने के मामले में FIR दर्ज करने और CBI या विशेष जांच दल (SIT) द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

Kal Ka Mausam 22 Sep: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की गतिविधि तेज, इन 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: देशभर में मानसूनअपने आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच, IMD ने कल 22 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast