
AUSvsSA Matches Suspendes Due To Rain: पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में मंगलवार (25 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होना था. मगर बारिश के कारण यह मैच पूरी तरह धुल गया. बगैर कोई बॉल कराए इस मैच को रद्द कर दिया गया।
बता दें कि ग्रुप-ए से सेमीफाइनल की 2 टीमें तय हो गई हैं. भारतीय टीम और न्यूजीलैंड ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. जबकि मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. दूसरी ओर ग्रुप-बी में यह मुकाबला बारिश के कारण धुलने से सेमीफाइनल का समीकरण थोड़ा गड़बड़ हो गया है।
इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के लिए करो या मरो
मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों यानी साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को 1-1 अंक मिला था। इस तरह से दोनों टीमों के बराबर 3-3 प्वाइंट्स हो गए हैं। बेहतर नेट रनरेट 2.140 के साथ अफ्रीकी टीम अपने ग्रुप-बी में टॉप पर है। जबकि दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया को नेट रनरेट 0.475 है। इसके बाद इंग्लैंड और अफगानिस्तान का है। दोनों टीमों ने अब तक 1-1 मैच खेला है और दोनों में हार मिली है। इस मैत के रद्द होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम को थोड़ा फायदा हुआ है। जबकि इंग्लैंड और अफ्रीका के लिए करो या मरो की स्थिति है।
सेमीफाइनल के लिए क्या है समीकरण?
ऑस्ट्रेलिया को अब ग्रुप अपना आखिरी मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। यह मैच जीतते ही कंगारू टीम के 5 अंक होंगे और वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। यह मैच उसके लिए करो या मरो वाला होने वाला है। अफ्रीका को यह मैच हर हाल में जीतना होगा।
Leave a comment