Champions Trophy 2025: फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, टीम इंडिया के खिलाफ मैदान में नहीं दिखेगा ये गेंदबाज!

Champions Trophy 2025: फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, टीम इंडिया के खिलाफ मैदान में नहीं दिखेगा ये गेंदबाज!

India Vs New Zealand Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। दक्षिण अफ्रीका को मात देकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई है। लेकिन फाइनल मैच से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाज मैट हेनरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि वो टीम इंडिया के खिलाफ मैदान में नहीं दिखाई देंगे। हालांकि, हेनरी को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा।

चोटिल हुए हेनरी?

बुधवार को पाकिस्तान के लाहौर में दत्रिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरी सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी द्वारा खेले गए शॉट पर कैच लेने की कोशिश में लॉन्ग ऑन की तरफ से दौड़े। हेनरी ने वो कैच ले लिया, लेकिन इस दौरान वो चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार, उनके कंधे में गंभीर चोट आई। जिसके कारण हेनरी उसी समय मैदान से बाहर चले गए थे। कुछ देर बाद वो वापस पर मैदान में लौट आए। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जाने लगे है कि हेनरी टीम इंडिया के खिलाफ फाइनल नहीं खेल सकते हैं। गौरतलब है कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवर फेंके थे, जिसमें उन्होंनें 43 रन देकर 2 विकेट झटके थे।

Leave a comment