16 साल बाद एक बार आमने-सामने भारत और ऑस्ट्रेलिया, रोहित शर्मा को सता रही इस बात की चिंता, फैंस भी परेशान

16 साल बाद एक बार आमने-सामने भारत और ऑस्ट्रेलिया, रोहित शर्मा को सता रही इस बात की चिंता, फैंस भी परेशान

IND vs AUS, Semi-Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाना है। पिछले बार 16 साल पहले दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में एक-दूसरे से भिड़ी थी। 16 साल बाद एक बार फिर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर सेमीफाइनल में होने वाली है। जिसका क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं, क्योंकि इस मैच से फाइनल की सीट पक्की होनी है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में चल रही हैं,  लेकिन मुकाबले से पहले भारतीय टीम के फैंस थोड़े घबराए हुए हैं। चलिए आपको बतातें है क्यों 

इस समय विश्व क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया को दुनिया की बेहतरीन में गिना जाता है। दोनों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है। हालांकि, टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले दुबई में खेल रही हैं। वहां की कंडिशन भारतीय टीम के पक्ष में हैं। साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया टीम के कई बड़े नाम मौजूद नहीं है। जिसको देखते हुए टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है। लेकिन टीम इंडिया को इस बात का डर सता रहा है कि पिछले 14 साल से भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को किसी भी आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में हार नहीं सकी है।

सेमीफाइनल में रोड़ा बन सकती है ऑस्ट्रेलिया

टीम इंडिया ने साल 2011 वनडे विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2015 वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सेमीफाइनल मुकाबले हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं, 2023 के वनडे विश्व कप के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा वर्ल्ड चैंपियंस का खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम रोड़ा बन सकती है।

क्या 14 साल के सूखे को खत्म कर पाएंगे रोहित शर्मा

अब देखने वाली बात होगी कि 14 साल के इस सूखे को क्या रोहित शर्मा खत्म कर पाएंगे। साथ ही वनडे विश्व कप में मिली हार के गहरे जख्म का बदला रोहित शर्मा ले पाएंगे। ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा। चालिए अब एक नजर डाल लेते है दोनों टीमों के चैंपियंस ट्रॉफी के रिकॉर्ड पर... चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया का एक दूसरे से 4 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें टीम इंडिया को 2 बार जीत हासिल हुई हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 1 बार जीत नसीब हुई है। 

 

Leave a comment