Search KhabarFast

Press ESC to close

चैतन्यानंद सरस्वती की गिरफ्तारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने किया घोटाले का पर्दाफाश

चैतन्यानंद सरस्वती की गिरफ्तारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने किया घोटाले का पर्दाफाश

Chaitanyananda Saraswati Scam: दिल्ली में मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा से गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इन्होंने 40 करोड़ रुपये का घोटाला किया है और उसके पास से 2 पासपोर्ट मिले हैं। इसके अलावा उसके पास से फर्जी विजिटिंग कार्ड भी बरामद किए गए हैं। जिसमें से एक में वह खुद को यूनाइटेड नेशन का परमानेंट एंबेसडर बताता। बाबा रुतबा दिखाने के लिए पीएम दफ्तर के नाम का फर्जी इस्तेमाल करते थे।

घोटाले का हुआ पर्दाफाश

1998 में दिल्ली के LG ने वसंत कुंज में शारदा पीठ को प्लॉट आंवटित किया था जिस पर मठ बना है। बाबा को कुछ सीमित कामों के लिए मठ का अटार्नी बनाया गया था। 2008 में बाबा ने बिना इजाजत के कुछ लोगों के साथ मिलकर इंस्टीट्यूट का नाम बदल दिया। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मठ में 40 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया और बिना परमिशन से मठ की प्रॉपर्टी को किराए पर दे दिया गया।

दो नकली पासपोर्ट हुए बरामद

आरोपी बाबा के पास दो पासपोर्ट हैं, पहला पासपोर्ट स्वामी पार्थ सारथी के नाम से और दूसरा पासपोर्ट स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के नाम से है। बाबा ने ये दोनों पासपोर्ट फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनवाए थे। पहले पासपोर्ट में बाबा ने अपने पिता का नाम स्वामी घनानंद पुरी और मां का नाम शारदा अंबा लिखाया था। वहीं, दूसरे पासपोर्ट में उसने अपने पिता के नाम की जगह अपने गुरु का नाम स्वामी दयानंद सरस्वती और मां का नाम शारदा अम्बल था।

पुलिस को मिली ये चीजें

बाबा चैतन्यानंद सरस्वती के पास से पुलिस ने फर्जी विजिटिंग कार्ड बरामद किए हैं। यह दोनों ही विजिटिंग कार्ड फर्जी हैं। दिल्ली पुलिस ने पहला विजिटिंग कार्ड यूनाइटेड नेशन का बरामद किया है। इस विजिटिंग कार्ड के मुताबिक, बाबा खुद को यूनाइटेड नेशन का परमानेंट एंबेसडर बताते थे। इसके अलावा 3 फोन भी मिले हैं। बाबा फरारी के दौरान वृंदावन, आगरा और मथुरा के आसपास ही रहे। इस दौरान उन्होने करीब 13 से ज्यादा बार होटल बदले। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने स्कूलों की समस्याएं सुनीं, स्कूलों की चुनौतियों पर किया मंथन

Delhi News: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज ज़ोन 7,8,9 जिला उत्तर एवं उत्तर-पश्चिम-ए के प्रधानाचार्यों तथा विद्यालय प्रमुखों के साथ संवाद किया। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों की वास्तविक आवश्यकताओं एवं चुनौतियों को समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यालयों के आधारभूत ढांचे, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपलब्ध संसाधनों, शिक्षकों के अनुभवों तथा विद्यालयों के समग्र विकास से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यालय प्रमुखों से उनके अनुभव, सुझाव एवं समस्याओं को सीधे साझा करने का आग्रह किया।

केरल में नई सरकार का गठन, VD Satheesan ने ली CM पद की शपथ; 20 विधायक बने मंत्री

केरल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में UDF सरकार का गठन हो गया है और VD Satheesan ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस नई सरकार में कुल 20 विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे राज्य में सत्ता समीकरण पूरी तरह बदल गया है।

हर महीने ₹3000 सहायता और फ्री बस सफर, बंगाल में शुभेंदु सरकार ने महिलाओं के लिए खोला खजाना

पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद ताबड़तोड़ फैसलों का दौर शुरू हो गया है। महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता और फ्री बस यात्रा जैसी बड़ी घोषणाओं ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast