Search KhabarFast

Press ESC to close

2027 की जनगणना को लेकर की गई बड़ी घोषणा, वेब पोर्टल के माध्यम से होगा डेटा कलेक्शन

2027 की जनगणना को लेकर की गई बड़ी घोषणा, वेब पोर्टल के माध्यम से होगा डेटा कलेक्शन

Census 2027: लोकसभा में मंगलवार, 9 दिसंबर को बड़ी घोषणा की गई। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि सरकार ने साल 2027 की राष्ट्रीय जनगणना को डिजिटल तरीके से करने का फैसला लिया है। ये भारत में पहली बार होगा जब जनगणना पारंपरिक कागजी फॉर्म की बजाय मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।

कैसे होगा डाटा कलेक्ट?

सांसद सनातन पांडे के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मंत्री राय ने बताया कि जनगणना के लिए एक खास डिजिटल पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिसके माध्यम से पूरे देश में प्रक्रियाओं की मॉनिटरिंग और मैनेजमेंट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन भर सकेंगे। वहीं फील्ड अधिकारी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डेटा कलेक्ट करेंगे।

प्रवासन से जुड़ी ऐसे होगी दर्ज

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनगणना की निर्धारित पद्धति के अनुसार, हर किसी की जानकारी उस स्थान पर दर्ज की जाती है, जहां वह गणना अवधि के दौरान मौजूद पाया जाता है। ये सिस्टम 2027 में भी जारी रहेगी। साथ ही प्रवासन से जुड़ी जानकारी, जैसे व्यक्ति का जन्मस्थान, अंतिम निवास, वर्तमान स्थान पर रहने की अवधि और प्रवासन का कारण भी डिजिटल रूप से दर्ज की जाएगी।

कोविड-19 की वजह से स्थगित हुई थी जनगणना

भारत की पिछली जनगणना साल 2011 में हुई थी और 2021 की जनगणना कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थी। ऐसे में 2027 की डिजिटल जनगणना को देश की जनसांख्यिकीय तस्वीर को नए अंदाज में समझने की दिशा में एक बड़ी छलांग माना जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PNG को लेकर आया सरकार का बड़ा आदेश, इन लोगों का रद्द हो सकता है एलपीजी कनेक्शन

PNG Connection:भारत सरकार ने देश में रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर को लेकर एक बड़ा निर्देश जारी किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को कहना है कि LPG सिलेंडर की जगह पाइपलाइन वाली नेचुरल गैस के इस्तेमाल को तेजी बढ़ावा दें। ताकि एलपीजी की सप्लाई को कम किया जा सके।

‘मैं ऐसे लोगों पर टिप्पणी…’, कंगना रनौत को लेकर योगगुरु रामदेव ने यूं दिया जवाब; जानें क्या है पूरा मामला

Ramdev Comment on Kangana Ranaut: योग गुरु स्वामी रामदेव ने रविवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत के साथ चल रही जुबानी जंग को कम करने की कोशिश करते हुए कहा कि वे मामले को बढ़ाना नहीं चाहते और आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

Kal Ka Mausam: 24 अगस्त को 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार समेत राज्यों का हाल

देश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast