
नई दिल्ली : यूपी के हाथरस में हुई दरिंदगी को लेकर पूरे देश में रोष है. वहीं ये केस अब सीबीआई को सौंप दिया गया है. जिसके चलते सीबीआई की टीम हाथरस के क्राइम सीन पर पहुंच गयी है. सीबीआई की टीम के साथ वहां की स्थानीय पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौजूद है.
आपको बता दे कि, सीबीआई की टीम वहां पहुंचकर स्थानीय पुलिस से जानकारी हासिल कर रही हैं. साथ ही सीबीआई की टीम के साथ महिला अधिकारी भी मौजूद हैं.सीबीआई पीड़ित परिवार से मिलकर उनके बयान भी ले सकती है.
वहीं सोमवार को हाई कोर्ट में हाथरस कांड की सुनवाई हुई थी. इस दौरान पीड़ित परिवार ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया था, जिसमें यह आरोप लगाया है कि, स्थानीय प्रशासन ने बिना उनकी सहमति के जल्दबाजी में पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया. वहीं उनकी वकील सीमा कुशवाहा के मुताबिक, अदालत ने सरकार के प्रतिनिधियों से सख्त सवाल पूछे जिनका उनके पास कोई जवाब नहीं था. साथ ही कोर्ट की ओर से उन्हें जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने और परिवार की इजाजत के बगैर अंतिम संस्कार करने पर फटकार लगाई गई है.
Leave a comment