Cannes Film Festival 2023: विदेश की धरती पर दिखा देसी जलवा ,लोगों को सारा का भाया अंदाज

Cannes Film Festival 2023: विदेश की धरती पर दिखा देसी जलवा ,लोगों को सारा का भाया अंदाज

Cannes 2023: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टीवल में से एक कांस फिल्म फेस्टीवल 2023 का फ्रांस में आगाज हो चुका है। जहां देश विदेश की हस्तियां अपना जलवा बिखेर रही हैं। इसी बीच भारत से सारा अली खान ने कांस के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। और अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। सारा ने कांस में भारतीय संस्कृति की झलक दर्शाते हुए देसी लुक कैरी किया। इसके अलावा ईशा गुप्ता ने भी इस साल कांस में डेब्यू किया और उन्होंने खूबसूरत व्हाइट गाउन कैरी किया।‘केदारनाथ’ एक्ट्रेस सारा अली खान की रेड कारपेट पर यह पहली एंट्री थी। इसे लेकर सारा खासी उत्साहित नजर आईं। कांस में डेब्यू के लिए उन्होंने इंडियन आउटफिट चुना। उन्होंने अबु जानी का आइवरी क्रीम कलर लहंगा पहना, जिसके साथ लंबी चुन्नी कैरी की थी। सारा ने पहली फिल्म स्क्रीनिंग के प्रीमियर में शिरकत की।

इन्होंने की  शिरकत

वहीं सारा का डेब्यू के लिए भारतीय लुक को चुनना लोगों को काफी  पसंद आ रहा है और वे उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर ने लिखा है, सारा हमारा देश और हमारे कल्चर को रिप्रेजेंट किया हैं। दूसरे ने लिखा- बेस्ट लुक बॉलीवुड का। तो वहीं कई यूजर्स ने लिखा, हमें आप पर गर्व है सारा।इसके अलावा  एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इस बार कांस में डेब्यू किया। ईशा ने फ्रंट हाई स्लिट व्हाइट गाउन कैरी किया था। इसके अलावा कांस में पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने भी अपना जादू बिखेरा।

ये एक्ट्रेस आएंगी नजर

बता दें कि कांस के लिए ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, उर्वशी रौतेला, अदिति राव हैदरी, सनी लियोनी जैसी एक्ट्रेस भी जल्द रेड कारपेट पर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाएंगी। ये फिल्म फेस्टीवल 16 मई से 27 मई तक चलने वाला है। इस दौरान फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियां शिरकत करेंगी। कई फिल्मों की स्क्रीनिंग भी कांस  फिल्म फेस्टिवल के दौरान की जाएगी।

Leave a comment