HARYANA: कैंसर और एचआईवी मरीजों को नहीं मिल रही पेंशन

HARYANA: कैंसर और एचआईवी मरीजों को नहीं मिल रही पेंशन

चण्डीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. हरियाणा सरकार ने कैंसर और एचआईवी पीडितों को पेशन देने की योजना बनाई थी. जो अभी तक शुरू नहीं की गई है. स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से यह योजना शुरू नहीं की गई है. वहीं इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. इसके लेकर विभाग की ओर से कहा गया कि हमारे पास एचआईवी और कैंसर पीड़ित कोई जानकारी है.   

इसके साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पेंशन ने कहा जब हमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीजों की पूरी सूचना नहीं मिल जाती है. हमें अभी तक यह नहीं पता कि राज्य में कितने एचआईवी और कैंसर के मरीज हैं. इन्हें पेंशन देने पर जितना अतिरिक्त खर्च आएगा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. राज्य सरकार ने कैंसर और एचआईवी मरीज को लेकर 2250 रुपए अर्थिक मदद की जाएगी.

आपको बता दें कि राज्य में 35 हजार कैंसर मरीज है. ये सभी मरीज हरियाणा के साथ-साथ देश के अन्य राज्य में अपना इलाज करा लिया है. वहीं राज्य में 35 हजार एड्स के मरीज है. इन सभी मरीजों को हरियाणा सरकार ने पेंशन देने की योजना बनाई थी. लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना को अभी तक लागू नहीं किया है

Leave a comment