AP Dhillon: एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कनाडा पुलिस ने को मिली बड़ी कामयाबी

AP Dhillon: एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कनाडा पुलिस ने को मिली बड़ी कामयाबी

Firing At AP Dhillon House: भारत के जाने माने पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग के मामले में कनाडाई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम अभिजीत किंगरा है जोकि कनाडा के मैन्टोबा प्रांत के विन्पेग शहर का रहने वाला है। आरोपी अभिजीत किंगरा पर पहले से ही कई आरोप हैं। बहरहाल, पुलिस जल्द ही आरोपी किंगरा को कोर्ट में पेश करेगी।

दरअसल, यह मामला 1 और 2 सितंबर का है। जहां कनाडा में स्थित एपी ढिल्लों के घर के बाहर रात को दो लोगों ने फायरिंग की थी और वहां खड़ी गाड़िंयों में भी आग लगा दी थी। जिसकी जिम्मेदारी खुद रोहित गोदारा गैंग ने ली थी। वहीं, इस हमले की जानकारी एक फेसबुक पोस्ट कर दी गई थी। इस हमले के पीछे की वजह एपी ढिल्लों का नया गाना 'ओल्ड मनी' बताया जा रहा है। जिसमें सलमान खान भी मौजूद हैं।

पोस्ट कर दी थी मारने की धमकी

इस हमले के बाद वायरल हो रहे फेसबुक पोस्ट में लिखा गया कि 'राम राम जी सारे भाईयों को। 1 सितंबर की रात कनाडा में दो जगहों पर हमने फायरिंग की है, जिसमें एक विक्टोरिया आइलैंड और वुडब्रिज टोरंटो है। इसकी जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा (लॉरेश बिश्नोई ग्रूप) लेता हूं। इसी के साथ पोस्ट में आगे लिखा कि ' विक्टोरिया आईलैंड वाला घर एपी ढिल्लों का है। ये बड़ी फीलिंग ले रहा है। सलमान खान को गाने में लेके, तेरे पर आए थे, फिर या तो आता बाहर और दिखाता अपने एक्शन करके। जिस अंडरवर्ल्ड लाइफ की तुम लोग कॉपी करते हो, हम एक्चुअल में जी रहे हैं वो लाइफ। अपनी औकात में रहो नहीं तो कुत्ते की मौत मरोगे।'

Leave a comment