Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price: एक दिन में चांदी ₹9000 उछली, सोने के दामों में भी जबरदस्त उछाल; यहां देखें 02 अप्रैल के ताजा भाव

Gold-Silver Price: एक दिन में चांदी ₹9000 उछली, सोने के दामों में भी जबरदस्त उछाल; यहां देखें 02 अप्रैल के ताजा भाव

Gold-Silver Price High: भारतीय सर्राफा बाजार में 01अप्रैल बुधवार को कीमती धातुओं में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। चांदी की कीमत एक ही दिन में 9000रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 2,46,000रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। वहीं, सोने की कीमत में भी 3500रुपये की तेजी आई और 24कैरेट सोना 1,55,000रुपये प्रति 10ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

MCX पर सोने-चांदी का भाव

MCX पर सोने के वायदा अनुबंध भी 1.5प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1,49,000से 1,50,000रुपये प्रति 10ग्राम के करीब कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के वायदा में उतार-चढ़ाव के बावजूद समग्र रुख सकारात्मक रहा।

विशेषज्ञ के अनुसार, दोनों धातुओं में यह उछाल वैश्विक बाजार में मजबूत रुख और घरेलू मांग के कारण आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी लगभग 75डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही थी, जबकि सोना भी ऊंचे स्तर पर बना रहा। वैश्विक अनिश्चितताएं, मुद्रा उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सुरक्षित संपत्ति की ओर रुझान ने इस तेजी को बढ़ावा दिया।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

1. दिल्ली:24K सोना ₹1,49,440से ₹1,53,110प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग  ₹1,37,000 - ₹1,40,360प्रति 10ग्राम, चांदी      लगभग ₹2,55,000 - ₹2,72,000प्रति किलो

2. मुंबई:24K सोना  ₹1,48,090से ₹1,51,480प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,48,090 - ₹1,51,480प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,55,000प्रति किलो

3. चेन्नई:24K सोना ₹1,49,120से ₹1,53,280प्रति 10ग्राम, 22K सोना  लगभग ₹1,36,690 - ₹1,39,040प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,55,000से ₹2,55,100प्रति किलो

4. कोलकाता:24K सोना  ₹1,47,370से ₹1,51,480प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग  ₹1,35,750 - ₹1,40,350प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,50,000से ₹2,65,000प्रति किलो

5. बैंगलोर:24K सोना लगभग ₹146,950 से ₹151,480 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,39,950 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,45,000 से ₹2,65,000 प्रति किलो

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! EPFO ने आसान किया सुधार का तरीका, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

EPFO Online Services: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने लाखों सदस्यों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब PF खाते में नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिता का नाम या अन्य बुनियादी विवरणों में गड़बड़ी होने पर कर्मचारी घर बैठे ही ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।

Gold-Silver Price Today: मिडिल-ईस्ट से फिर आई अच्छी खबर, जानें सोने-चांदी के नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जहां एक तरफ सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। गुरुवार को बाजार बंद होने तक चांदी चढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं, सोना फिसलकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

होम लोन EMI नहीं चुकाने पर बैंक कब कर सकता है घर की नीलामी? जानें पूरा कानूनी प्रक्रिया

अगर कोई व्यक्ति अपने होम लोन की EMI समय पर नहीं चुका पाता है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है और बैंक उसके घर की नीलामी तक कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें