Search KhabarFast

Press ESC to close

Milk Price Hike: आम जनता को झटका! अमूल के बाद मदर डेयरी दूध भी हुआ महंगा, यहां चेक करें नए रेट

Milk Price Hike: आम जनता को झटका! अमूल के बाद मदर डेयरी दूध भी हुआ महंगा, यहां चेक करें नए रेट

Mother Dairy Milk Price Hike: आम आदमी की रसोई का बिल एक बार फिर बढ़ गया है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) की ब्रांड अमूल के दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद एक और झटका लगा। मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद नई कीमतें आज 14 मई 2026 से पूरे देश में लागू हो गई हैं।

क्यों बढ़े दूध के दाम?

अमूल और मदर डेयरी कंपनियों का कहना है कि बढ़ोतरी का कारण किसानों से दूध खरीद की कीमतों में बढ़ोतरी, चारा-दाना, पैकेजिंग और परिवहन खर्च है। GCMMF ने कहा कि यह बढ़ोतरी 2.5 से 3.5 प्रतिशत के बीच है। वहीं, मदर डेयरी ने कहा कि पिछले एक साल में किसानों को दिए जाने वाले दामों में करीब 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। दोनों कंपनियों ने साफ कहा कि वे किसानों को बेहतर दाम देकर दूध उत्पादन बढ़ाने के प्रयास में लगी हैं। साथ ही, उपभोक्ताओं पर बोझ कम रखने की पूरी कोशिश की गई है। दूसरी तरफ, उपभोक्ताओं पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। दरअसल, एक औसत परिवार महीने में 25-30 लीटर दूध खरीदता है, लेकिन अब उसे अतिरिक्त ₹50-60 मासिक खर्च करना पड़ेगा। 

Also read: Gold-Silver Price: सोना-चांदी में तूफानी तेजी, खरीदारी से पहले जान लें आज 14 मई के नए रेट

मदर डेयरी के नए दाम

टोकन मिल्क 58 रुपये प्रति लीटर

फुल क्रीम दूध 72 रुपये प्रति लीटर

टोन्ड दूध 60 रुपये प्रति लीटर

डबल टोन्ड दूध 54 रुपये प्रति लीटर

गाय का दूध 62 रुपये प्रति लीटर

प्रो मिल्क 72 रुपये प्रति लीटर

अमूल के नए दाम

अमूल गोल्ड (फुल क्रीम) अब ₹35 (500ml) और ₹69 प्रति लीटर

अमूल ताज़ा (टोन्ड) ₹30 (500ml) और ₹57 प्रति लीटर

अमूल गाय का दूध ₹31 (500ml)

अमूल भैंस का दूध 1 लीटर 75 रुपये में मिलेगा 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price: सोना-चांदी में तूफानी तेजी, खरीदारी से पहले जान लें आज 14 मई के नए रेट

सोना और चांदी की कीमतों में आज फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। चांदी जहां 3 लाख रुपये के पार पहुंच गई, वहीं सोने के दाम में करीब ₹9000 की तेजी दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों और निवेशकों दोनों का ध्यान खींच लिया है।

Sugar Export Ban: चीनी एक्सपोर्ट पर लगाई रोक, सरकार का बड़ा फैसला; जानें इसकी वजह

भारत सरकार ने चीनी के निर्यात को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सितंबर तक चीनी एक्सपोर्ट पर बैन जारी रखने का निर्णय लिया है। इस फैसले का असर चीनी उद्योग, व्यापार और बाजार पर देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast