Search KhabarFast

Press ESC to close

₹2000 तक UPI पेमेंट और RuPay डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर अब कोई चार्ज नहीं, केंद्र सरकार ने बैंकों को दिया निर्देश

₹2000 तक UPI पेमेंट और RuPay डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर अब कोई चार्ज नहीं, केंद्र सरकार ने बैंकों को दिया निर्देश

UPI Transactions Charges: UPI का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ध्यान दे! केंद्र सरकार ने करोड़ों यूजर्स को राहत देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने बैंकों और सर्विस प्रोवाइडर को 2,000 रुपये तक के UPI लेनदेन पर शुल्क लगाने से प्रतिबंधित कर दिया है। यानी अब यूजर्स से 2000 रुपये तक के सभी UPI ट्रांजैक्शन पर किसी भी तरह की कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं वसूला जाएगा। इसका सीधा लाभ छोटे दुकानदारों को मिलेगा।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 (51 ऑफ 2007) की धारा 10ए के तहत, केंद्र सरकार बैंकों और सर्विस प्रोवाइडर को RuPay द्वारा संचालित डेबिट कार्ड और 2,000 रुपये तक के UPI लेनदेन का उपयोग करके भुगतान करने या प्राप्त करने वाले व्यक्ति पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई शुल्क लगाने से रोकती है।

Image

Image

बता दें, बीते महीने अगस्त में, सरकार ने एक निश्चित सीमा से ऊपर के सीमित UPI व्यापारी लेनदेन पर मामूली व्यापारी छूट दर (MDR) लागू करने का रास्ता खोला था। साथ ही यह आश्वासन दिया था कि उपभोक्ता और व्यक्ति-से-व्यक्ति भुगतान निःशुल्क बने रहेंगे। सरकार ने कहा था कि इस संशोधन को भारत के डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे को टिकाऊ, प्रतिस्पर्धी और देश की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था का समर्थन करने में सक्षम बनाने के व्यापक प्रयास के हिस्से के रूप में देखा जाना चाहिए। मंत्रालय ने प्रस्तावित नीतिगत परिवर्तनों के पीछे बाहरी प्रभावों के होने की खबरों को भी खारिज करते हुए ऐसे दावों को 'बेबुनियाद, पूरी तरह से झूठा और भ्रामक' बताया था।

Also read: UPSSSC ने निकाली 132 पदों पर भर्ती, आज से एप्लीकेशन फॉर्म हुआ लाइव; सिर्फ इन उम्मीदवारों को मिलेगा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 15 Sep: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी कमजोर; यहां देखें शहरवार गोल्ड-सिल्वर के ताजे रेट

15 September Gold-Silver Rate: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की स्थिति लगातार बनी हुई है। जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी डॉलर के साथ सोने-चांदी के भाव पर भी पड़ रहा है। चमकती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

UPSSSC ने निकाली 132 पदों पर भर्ती, आज से एप्लीकेशन फॉर्म हुआ लाइव; सिर्फ इन उम्मीदवारों को मिलेगा

UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। जिसके तहत UPSSSC ने सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast