RRB NTPC Graduate Vacancy: रेलवे में नौकरी करने का सपने देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 3,477 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 08 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जो 06 नवंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन करने की तारीख
आवेदन की शुरूआत - 08 अक्टूबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख - 06 नवंबर 2026
किन पदों पर होगी भर्ती?
कुल पद - 3,477 पद
गुड्स ट्रेन मैनेजर: 2,750 पद
चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर: 56 पद
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 300 पद
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 371 पद
इसके अलावा कई और पद भी इस भर्ती मेंं शामिल हो सकते हैं। जिसकी जानकारी जल्द-ही जारी की जाएगी।
Also read: Gold-Silver Price Today 23 September: त्योहारी सीजन से पहले चेक करें सोने-चांदी की कीमत, यहां देखें प्रमुख शहरों के ताजा रेट
योग्यता पात्रता
शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है। टाइपिस्ट वाले पदों के लिए टाइपिंग जरूरी है।
आयु सीमा - न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष की आयु होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
Gen/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये
SC/ST/PWD/महिला ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये
कितनी होगी सैलेरी?
पे-लेवल 5 के हिसाब से ₹29,200
पे-लेवल 6 के हिसाब से ₹35,400
इसके अलावा महंगाई भत्ते जैसे सुविधाएं भी मिलेगी।