
Stock Market Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत के बाद घोषित भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने भारतीय शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई। नई जान फूंक दी है। इस डील के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ को 25%से घटाकर 18%कर दिया है। हालांकि, 25%अतिरिक्त टैरिफ अभी भी लागू रहेगाय़ शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 2400अंक से अधिक उछलकर 84,000के स्तर को पार कर गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 700अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 25,800से ऊपर पहुंच गया।
बाजार पर तत्काल प्रभाव
सोमवार को घोषित इस डील के बाद गिफ्ट निफ्टी में रातोंरात 800अंकों से ज्यादा की तेजी देखी गई, जो मंगलवार के बाजार खुलने पर बड़े गैप-अप की ओर इशारा कर रही थी। सुबह 9:30बजे बाजार खुलते ही सेंसेक्स 2360अंक चढ़कर 83,970पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 723अंक ऊपर 25,811पर कारोबार कर रहा था। टॉप गेनर्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे दिग्गज शेयर शामिल थे। इसके अलावा अदानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और इंडिगो जैसे स्टॉक्स में 3-5%की बढ़त दर्ज हुई।
भारत-US के बीत डील और टैरिफ कटौती
बता दें, यह डील ऐसे समय में हुई, जब भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रही थी, जिसमें अमेरिकी टैरिफ की वजह से निर्यात प्रभावित हो रहा था। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इस डील की घोषणा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा 'प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत के दौरान हमने रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की। भारत अब रूसी तेल खरीदना बंद करेगा और अमेरिका से तेल खरीदेगा।' इसके अलावा भारत अमेरिकी ऊर्जा, कृषि और तकनीकी उत्पादों के आयात को बढ़ाएगा, जिसकी कुल वैल्यू 500 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करेगा और वैश्विक शांति में योगदान देगा।
Leave a comment