Search KhabarFast

Press ESC to close

Stock Market Crash Today: सेंसेक्स में भारी गिरावट, लगातार पांचवे दिन 1000 अंक का लुढ़का

Stock Market Crash Today: सेंसेक्स में भारी गिरावट, लगातार पांचवे दिन 1000 अंक का लुढ़का

Share Market Opening:  भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार दोपहर 1:50बजे, बीएसई सेंसेक्स 1,007.48अंक (1.30%) गिरकर 76,304.32पर पहुंच गया। निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 312.60अंक (1.34%) टूटकर 23,069.00पर कारोबार कर रहा था।

बता दें कि,इस गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक बाजारों में बिकवाली, विदेशी निवेशकों की सतर्कता और कमजोर संकेत मानी जा रही है।

सुबह की हल्की बढ़त के बाद आई गिरावट

11फरवरी 2025को बाजार ने मामूली तेजी के साथ शुरुआत की थी। सुबह 9:11बजे सेंसेक्स 77,384.98पर था, जो 73.18अंक (0.095%) ऊपर था। निफ्टी 50भी 23,383.55अंक पर था, जो 1.95अंक (0.0083%) की हल्की बढ़त में था।

हालांकि, जल्द ही बिकवाली बढ़ गई और बाजार में गिरावट आ गई। सुबह 9:30बजे सेंसेक्स 205.00अंक (0.27%) गिरकर 77,106.80पर और निफ्टी 50भी 73.00अंक (0.31%) गिरकर 23,308.60पर पहुंच गया। इसके बाद बाजार में गिरावट और तेज होती चली गई।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी

गिरावट के बावजूद अदाणी ग्रुप के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। अदाणी एंटरप्राइजेज 4%तक चढ़ा, जबकि अदाणी ग्रीन एनर्जी में 3%से अधिक की तेजी आई। अदाणी पोर्ट्स और अदाणी पावर समेत अन्य कंपनियों के शेयर भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में शामिल 30कंपनियों में से कुछ शेयरों में बढ़त रही, जबकि कई अन्य में गिरावट आई।

टॉप गेनर्स:

अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, आईटीसी

टॉप लूजर्स:

जोमैटो, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक

निवेशकों को बड़ा नुकसान

लगातार गिरावट के कारण निवेशकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। पिछले चार कारोबारी सत्रों में बाजार गिरने से निवेशकों को कुल 7.68लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 1,272.01अंक (1.61%) गिरा, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 25 September 2026: अब खरीदारी करने का बेहतरीन मौका! सोना लगातार चौथे दिन लुढ़का, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

Gold-Silver Price Today 25 September 2026: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार खुलने से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई और यह सभी टैक्स समेत करीब 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.09 फीसदी यानी 131 रुपये की बढ़त के साथ 1,50,841 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,50,710 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,51,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,307.20 रुपये प्रति औंस दर्ज की गई।

Fintech Stock Crash: बीमा कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट, 20% तक गिरे स्टोक, जानें वजह

बीमा उद्योग नियामक आईआरडीएआई द्वारा पॉलिसी वितरण के नए तरीकों का सुझाव देने के बाद गुरुवार को कई बीमा कंपनियों और बीमा पॉलिसी विक्रेताओं के शेयरों में 36% तक की गिरावट आई।

शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, अरबों रुपये का हुआ घाटा; सेंसेक्स 1233 अंक गिरा

शेयर बाजारों में गुरुवार, 24 सितंबर को भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिला, और बेंचमार्क सूचकांकों में सुबह की गिरावट जारी रही क्योंकि निवेशकों ने कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल और अमेरिका-ईरान संघर्ष को लेकर नए सिरे से पैदा हुई अनिश्चितता पर प्रतिक्रिया देना जारी रखा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast