Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अवैध ढांचे पर चला JCB, हटाया गए बैरिकेड और सुरक्षा घेरा

पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अवैध ढांचे पर चला JCB, हटाया गए बैरिकेड और सुरक्षा घेरा

Pakistan High Commission: नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने कुछ ढांचों को गुरुवार को प्रशासन ने गिरा दिया। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में पाया गया कि ये निर्माण पाकिस्तान हाई कमीशन के लिए तय और मंजूर सीमा से बाहर किए गए थे। इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने JCB मशीन की मदद से इन ढांचों और बैरिकेड्स को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान हाई कमीशन के बाहर सड़क और लेन के किनारे लगाए गए कई अस्थायी ढांचे तोड़े गए। इनमें वीजा सेक्शन के पास लोगों की कतार को व्यवस्थित करने के लिए लगाए गए इंतजाम भी शामिल थे। इसके अलावा ट्रैफिक बोलार्ड, लोहे की बैरिकेडिंग और बाहरी सुरक्षा घेरा भी हटा दिया गया।

तस्वीरों और वीडियो सामने आई

मौके से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में तोड़े गए ढांचों का मलबा सड़क के किनारे बिखरा दिखाई दिया। टूटे हुए लोहे के गेट, मुड़ी हुई धातु की फ्रेम, कंक्रीट के टुकड़े और निर्माण सामग्री वहां पड़ी नजर आई। बाहरी हिस्से की सफेद धातु की फेंसिंग और टिन की छत के कुछ हिस्से भी पूरी तरह गिराए गए। वीजा काउंटर के आसपास की बाहरी संरचना को भी नुकसान पहुंचा है। वहां प्लास्टर और ईंट-पत्थर के कुछ हिस्से टूटे हुए दिखाई दिए। हालांकि, पाकिस्तान हाई कमीशन का मुख्य प्रवेश द्वार सुरक्षित रहा। सफेद दीवारों, गुंबदनुमा डिजाइन और पाकिस्तानी प्रतीक वाले बड़े लोहे के गेट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। परिसर के कुछ हिस्सों में कांटेदार तार भी दिखाई दिए।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक स्तर पर तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इसके ठीक तीन दिन पहले पाकिस्तान के अधिकारियों ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड्स हटा दिए थे। बुधवार को पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर अमेरिका के सामने भी आपत्ति दर्ज कराई थी। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया था और घाटी की सुरक्षा व्यवस्था की भी तारीफ की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने अमेरिकी अधिकारियों को तलब कर विरोध दर्ज कराया। हालांकि, नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर हुई इस कार्रवाई का पाकिस्तान की हालिया प्रतिक्रिया से कोई संबंध है या नहीं, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

Also read: ‘तीन और घोटालों के राज खुलने को...’, जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के नाम लिखी चिठ्ठी 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘तीन और घोटालों के राज खुलने को...’, जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के नाम लिखी चिठ्ठी

Sukesh Chandrashekhar on Kejriwal-Satyendar Jain: घोटालेबाज सुकेश चंद्रशेखर, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं, ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एक पत्र लिखकर पार्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में "तीन और घोटालों" को उजागर करने की धमकी दी है।

Political News: वंदे मातरम पर कांग्रेस के फैसले से भड़के अमित शाह, बोले- 1937 की गलती दोहराकर देश को बांटने की कोशिश

Political News: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू ने वंदे मातरम पर कांग्रेस की CWC (कांग्रेस वर्किंग कमिटी) के प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस वर्किंग कमिटी ने देश-विरोधी फ़ैसला लिया। 1937 के अपने प्रस्ताव को मानते हुए, कांग्रेस ने वंदे मातरम के सिर्फ़ दो पद गाने का फ़ैसला किया। मैं देश को याद दिलाना चाहता हूँ कि 1937 में मुसलमानों को खुश करने के लिए वंदे मातरम को बाँटकर कांग्रेस ने देश के बँटवारे की नींव रखी थी। आज नरेंद्र मोदी सरकार ने राष्ट्रीय एकता को मज़बूत करने के लिए कांग्रेस की उस गलती को सुधारा है और इसे कानूनी आधार भी दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast