
ENTERTAINMET: बॉलीवुड के दबंग खान इन दिनों ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में व्यस्त हो रहे है। फिल्म की शूटिंग जोरो-शोरों से चल रही है। इस बीच भाईजान को लेकर बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि भाईजान फिल्म सेट पर घायल हो गए है। इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने दी है।
दरअसल सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर-3 को लेकर काफी एक्साइटेड है और बेस्रबी से टाइगर-3 के रिलीज का इंतजार कर रहे है। वहीं सलमान खान भी फिल्म से जुड़ी अपडेट्स लगातार देते रहते है। लेकिन इस बात भाईजना ने खुद की फोटो साझा की है जिसमे वह घायल नजर आ रहे है।
इस फोटो में उनका फेस नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन उनके कंधे की चोट पर पट्टियां लगी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, जब आपको लगता है कि आप दुनिया का भार अपने कंधों पर उठा रहे हैं, तो वह कहते हैं कि दुनिया को छोड़ो 5 किलो का डंबल उठा के दिखाओ। टाइगर ज़ख्मी है। #Tiger3
वहीं सलमान खान के चोटिल होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। यूजर्स एक्टर का हाल-चाल पूछ रहे है। बता दें कि फिल्म टाइगर-3 में सलमान खान के इस साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में इमरान हाशमी भी दिखाई देंगे।
Leave a comment