Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 11 September: देश के 18 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam 11 September: देश के 18 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam 11 September: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 18 राज्यों में में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार अगले कुछ घंटों में कई जगहों पर घने बादल छाने के बाद तेज बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, तेज बारिश और हवाओं का असर फसलों पर भी पड़ सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने देश के 18 राज्यों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, असम, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं। इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी-तूफान की स्थिति बनने की भी संभावना जताई गई है।

11 सितंबर को राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई इलाको में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बाराबंकी, भदोही, बुलंदशहर, चित्रकूट, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर और झांसी में तेज बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 सितंबर को बिहार में मौसम का मिजाज का बिगड़ने वाला है। औरंगाबाद, भागलपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, हाजीपुर, खगड़िया, मोतिहारी, नवादा, राजगीर, सासाराम और सीतामढ़ी समेत पटना में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी अहम मुलाकात

BRICS Summit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट 2026 से पहले भारत पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। विदेश राज्य मंत्री के.वी. सिंह ने राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया।

Earthquake: नेपाल में भारी तबाही के बीच तिब्बत में भूकंप, 3.7 की तीव्रता से हिली धरती

Earthquake: तिब्बत में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। भूकंप भारतीय मानक समय (IST) के मुताबिक सुबह करीब 4 बजकर 2 मिनट पर आया। NCS की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 30 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का केंद्र तिब्बत में अक्षांश 28.365 डिग्री उत्तर और देशांतर 87.594 डिग्री पूर्व पर स्थित था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast