
BREAKING NEWS : ब्रिक्स को सदस्यता देशों में 6 नए देशों मिल गई है। ईरान, अर्जेंटीना, इथियोपियां इजिप्ट, ईरान, यूएई और सऊदी अरब को ब्रिक्स में शामिल करने का फैसला किया गया है। दरअसल, ब्रिक्स में वर्तमान समय में 5 देशहै। इन देशों के नाम है ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन, साउथ अफ्रीका शामिल थे। लेकन अब 6 देशों को शामिल किया गया है। यानी कि अब ब्रिक्स में कुल मिलाकर 11 सदस्य हो जाएंगे।
साउथ अफ्रिका के राष्ट्रपति ने किया ऐलान
साउथ अफ्रीका के राषट्रपति ने ऐलान किया है कि ब्रिक्स देशों में अब 6 नए सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान राफोसा ने कहा कि देशों को शामिल करने की विस्तार प्रक्रिया के पहले चरण में हमारी सहमति है और अन्य चरण उसके बाद होंगे। आगे उन्होंने कहा कि अभी हमने अर्जेंटीना, इजिप्ट, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बनने के लिए इनवाइट करने का फैसला किया गया है। इन देशों की सदस्या 1 जनवरी 2024 से लागू होगी।
इन देशों ने शामिल होने के लिए किया था आवेदन
दरअसल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रिका पहुंचे है। इस समय जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स समिट चल रहा है। इस समिट में ब्रिक्स समूह का विस्तार करना काफी अधिक महत्वपूर्ण है। 40 से अधिक देशों ने ब्रिक्स में शामिल होने से अपनी इच्छा व्यक्त की है। इनमें से 23 देशों ने तो इसकी सदस्यता के लिए आवेदन भी किया है। आवेदन करने वाले देशों में संयुक्त अरब अमीरात, सउदी अरब, अर्जेंटीना शामिल है।
बिक्र्स क्या है?
ब्रिक्स दुनिया की पाँच सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है, ब्रिक्स अंग्रेज़ी के शब्द B R I C S से बना है।जिसमें हर अक्षर एक देश का प्रतिनिधित्व करता है इसमें ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका शामिल है।ये वो देश हैं जिनके बारे में माना जाता है कि साल 2050 तक वे विनिर्माण उद्योग, सेवाओं और कच्चे माल के प्रमुख सप्लायर यानी आपूर्तिकर्ता हो जाएंगे।
उनका मानना है कि चीन और भारत विनिर्माण उद्योग और सेवाओं के मामले में पूरी दुनिया के प्रमुख सप्लायर हो जाएंगे जबकि रूस और ब्राज़ील कच्चे माल के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता हो जाएंगे।
Leave a comment