‘ब्रहमास्त्र’ के वार का कैसा होगा दुनिया पर असर, जानें कैसा रहा इसका प्रदर्शन

‘ब्रहमास्त्र’ के वार का कैसा होगा दुनिया पर असर, जानें कैसा रहा इसका प्रदर्शन

नई दिल्लीबॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रहमास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं 8 सितंबर को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग दर्शकों के लिए रखी गई थी। इसके साथ फिल्म के सक्रिनिंग के दौरान कई फैंस ने फिल्म की तारीफ की तो वहीं कई लोगों ने फिल्म को पसंद नहीं किया है। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज ये फिल्म दर्शकों के खास पसंद नहीं आ रही है।

बता दें कि, हिंदू धर्म की पौराणिक गाथाओं में ब्रहमास्त्र को एक ऐसा अस्त्र माना जाता है जो चलाए जाने के बाद कभी चुकता नहीं है। इस शब्द से जुड़ी एक बेहद मश्हूर दोहा है जिसे रामचरित मानस में लिखा गया है। इस मुहावरे के बोल कुछ इस प्रकार है कि ब्रह्म अस्त्र तेहि सांधा कपि मन किन्ही विचार, जो न ब्रह्म सर मानऊं महिमा मिटइ अपार।।फिर द्वापर में हुए महाभारत के युद्ध में भी इसका प्रयोग हुआ है। ये एक ऐसा अस्त्र है जो अचूक है। इसका प्रयोग बार बार हो सकता है और, जब भी इसका प्रयोग होता है तो यह खाली नहीं लौटता। कुछ खुद इसके सामने नतमस्तक होकर पाश में बंध जाते हैं और कुछ को निशाने से हटाकर ब्रह्मास्त्र की दिशा भी बदल दी जाती है। अयान मुखर्जी का ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्मी है। इसकी कथा वर्तमान, अतीत और भविष्य में चलती है। कहानी का सिरा अयान सनातन काल से पकड़ते हैं और ब्रह्मास्त्र की उत्पत्ति से लेकर इसके रखवालों का गुप्त समुदाय बनाते हुए वर्तमान में वहां आते हैं, जहां धर्म और विज्ञान का मेल होता है वैज्ञानिक मोहन के रूप में। अंधेरे की रानी मोहन से कुछ रहस्य पता करती है और इनकी खोज के बीच से निकलती है शिवा और इशा की प्रेम कहानी।

ब्रह्मास्त्र की कमाई कितनी होगी

फिल्म की बात करें तो यह फिल्म धीरे-धीरे लोग पसंद करेंगे। लेकिन कुल मिलाकर कहें तो यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी ऐसा नहीं लगता। लेकिन यह फिल्म 180 करोड़ के आस पास बिजनस कर सकती है। फिल्म अपनी लागत निकालने में सफल रहेगी, लेकिन कमाई का रिकॉर्ड बनाने में सफल नहीं हो पाएगी।

Leave a comment