
ENTERTAINMENT: बिग बॉस सीजन 16 में शिव और प्रियंका को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा था। वही ट्रॉफी की हकदार भी दोनों में से किसी एक को बताया जा रहा था,लेकिन विनर एमसी स्टैन निकला। वहीं शिव और प्रियंका की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करने लगे थे। शो से बाहर आने के बाद दोनों को काफी प्यार भी मिला। इस बीच खबर सामने आई है कि दोनों एक ही स्क्रीन पर नजर आएंगे।
वेब सीरिज में शिव-प्रियंका रोमांस का लगाएंगे तड़का
दरअसल, सोशल मीडिया पर रियलिटी शोज और इससे जुड़े सितारों की खबर देने वाले एक फैन पेज ने दावा किया है कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और शिव ठाकरे एक साथ वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं और इस सीरीज में दोनों के बीच काफी सारे रोमांटिक सीन्स भी देंगे। पोस्ट में बताया गया है कि एक बडे़ प्रोडक्शन हाउस की तरफ से दोनों को अप्रोच किया गया है। रोमांटिक वेब सीरीज में दोनों को लीड रोल के लिए कास्ट किया जा सकता है। हालांकि, अब तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं है।
दोनों खतरों के खिलाड़ी में आएंगे नजर
वहीं फैन पेज की इस खबर ने दोनों के चाहनों वालों को एक्साइटेड कर दिया है। अब हर कोई इस खबर के ऑफिशियल होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस 16के बाहर आकर प्रियंका और शिव अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हो गए हैं। लेकिन दोनों के बीच की दुश्मनी अब खत्म हो गई है। शो के बाद दोनों कई बार एक साथ नजर आए। इस दौरान प्रियंका और शिव ने साथ में अच्छे से वक्त बिताया। दावा है कि दोनों खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं। मेकर्स ने दोनों को इस शो के लिए भी अप्रोच किया है।
Leave a comment