अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की सगाई में दिखा बॉलीवुड स्टार्स का जलवा, नीता अंबानी ने दी सरप्राइज परफॉर्मेंस

Anant Ambani-Radhika Merchant Engagement: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार के लिए बीता दिन काफी खास रहा, क्योंकि उनकी छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ सगाई कर ली। देश के सबसे बड़े उद्योगपति के परिवार के इस जश्न में बॉलीवुड वर्ल्ड के लोग शामिल न हो ऐसा हो नहीं सकता। अनंत-राधिका की सगाई के फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे।
अंबानी परिवार के जश्न में पहुंचे सलमान
बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान अपनी भांजी अलीजेह संग पार्टी में पहुंचे। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के पार्टी में शिरकत की। ऐश्वर्या ने बॉटल ग्रीन सूट पहना था, जिस पर गोल्डन रेशम वर्क हुआ था। रेड लिप्स्टिक से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्प्लीट किया था। बेटी आराध्या बच्चन ग्रे और ब्लैक सूट में नजर आईं।
शिखर पहाड़िया के साथ जाह्नवी की ग्रैंड एंट्री
जाह्नवी कपूर, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के हाथों में हाथ डाले वेन्यू पर स्पॉट हुईं। व्हाइट शरारा, लॉन्ग चोली और सुरोस्की वर्क पोटली में सारा अली खान ने महफिल लूट ली। अंबानी परिवार की खुशी में अक्षय कुमार भी शामिल हुए। पर्पल कुर्ते और ब्लैक पायजामी में एक्टर ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था। जाह्नवी कपूर ने पेस्टल ग्रीन लहंगा पहना था, जिसपर सिल्वर वर्क हुआ था। वहीं, खुशी कपूर व्हाइट लहंगा चोली में नजर आईं।
ऑल वाइट LOOK में कैटरीना
गौरी खान, शाहरुख खान और बेटे आर्यन खान संग अंबानी परिवार के सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं। बेज कलर के बेस वाली ड्रेस पर सिल्वर सुरोस्की से हैवी वर्क हुआ था। वहीं, आर्यन खान ब्लैक वेलवेट सूट में नजर आए। कटरीना कैफ ने अपने लुक को व्हाइट रखा था। प्लेन व्हाइट पैंट्स और चोली के ऊपर व्हाइट सुरोस्की से तैयार हुई ओपन जैकेट पहनी थी। नो जूलरी लुक के साथ एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप किया था। खुले बालों में कटरीना काफी प्यारी नजर आईं।
नीता अंबानी की सरप्राइज परफॉर्मेंस
अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी ने एंटिला में आयोजित एंगेजमेंट पार्टी में स्पेशल परफॉर्मेंस दी। फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स ने नीता के लिए जोर-जोर से चीयर किया। नीता अंबानी की सरप्राइज परफॉर्मेंस ने पूरे फंक्शन में मस्ती और उत्साह बढ़ा दिया। बात करें राधिका मर्चेंट के लुक कि तो उन्होंने अपनी सगाई के लिए गोल्डन लहंगा चुना, जो उनपर बेहद खूबसूरत लग रहा था। वहीं, अनंत अंबानी ने ब्लू कलर का आउटफिट चुना।
Leave a comment