Ranveer Singh Big Action: दीपिका के एक कदम ने रणवीर सिंह को ये काम करने पर किया मजबूर! फैंस भी हुए हैरान

Ranveer Singh Big Action: दीपिका के एक कदम ने रणवीर सिंह को ये काम करने पर किया मजबूर! फैंस भी हुए हैरान

Ranveer Singh: बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी सूर्खियों में है। जहां एक तरफ ये जोड़ी लाखों दिलों पर राज करती है। वहीं दूसरी तरफ फैंस आज भी उनकी केमिस्ट्री को सुपरहिट मानते है। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि रणवीर ने अपनी शादी की सभी फोटो को सोशल मीडिया से हटा दिया है।

रणवीर ने डिलीट की शादी की फोटो

बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण संग शादी की सभी तस्वीरों को हटा दिया है। इसके अलावा एक्टर ने जनवरी 2023 से पहले शेयर की सभी फोटोज और वीडियो को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है। अब इसके पीछे का कारण क्या है ये साफ नहीं हुआ है लेकिन कयास लगाने वाले मान रहे हैं कि शायद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ये बात इसलिए भी शॉकिंग है क्योंकि दीपिका प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही रणवीर और अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अब ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे है।

दीपिका ने भी डिलीट की थी तस्वीरे

वहीं रणवीर से पहले दीपिका पादुकोण ने 31 दिसंबर 2020 को अपने इंस्टाग्रा अकाउंट से तस्वीरे हटा दी थी। उन्होंने अपनी शुरूआत से लेकर 2020 के अंत तक की सभी फोटोज और वीडियो को हटा दिया था। एक्ट्रेस का कहना था कि वो 2021 के साथ अपनी जिंदगी की एक नई शुरूआत कर रही है। उन्होंने 2020 के मुश्किल वक्त को न याद करने की बात कही थी। दीपिका का कहना था कि इतने भयानक साल को बिताने के बाद अब वो मुड़कर उसे नहीं देखना चाहती है। 

फैंस कह रहे है ये बात

वहीं एक फैन ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि जॉनी सिंस के कारण हुआ। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बताया है। इसके अलावा दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को फैंस रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में देखेंगे। कुछ दिन पहले सेट से दीपिका की बीटीएस तस्वीरें भी वायरल हुई थी।

Leave a comment