
Priyanka Chopra Injured: बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं हैं। उनको पैर और कंधे में चोटें आई हैं जिसका वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इससे पहले 19 जून को उनको गर्दन पर चोट आई थी जिसकी एक झलक उन्होंने फैंस को दिखाई थी। अब वहीं इस घटना का पूरा वीडियो भी सामने आ गया है। जिसमें वो लहूलुहान दिखाई दे रही हैं।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिखाई दे रहा है कि उनके चेहरे और सीने पर खून लगा है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि चोट गंभीर नहीं है। इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन दिया है कि लेटली (हाल ही में)। इस वीडियो में पीसी कहती हुई नजर आ रही हैं कि जब आप एक्शन फिल्में करते हैं।
गर्दन और कंधे पर लगी चोट
इसके साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें उनके कंधे और पैर पर भी चोट के निशान। एक्ट्रेस की एक तस्वीर में उनका कंधा नजर आ रहा है। उनके कंधे पर भी चोट लगी हुई है। वहीं इससे पहले उन्होंने जो स्टोरी शेयर की थी उसमें उनकी गर्दन पर बड़ा सा कट नजर आ रहा है। इसको शेयर करते हुए पीसी ने लिखा था कि,''ओह मेरी जॉब में प्रोफेशनल खतरा।''
इन फिल्मों में आएंगी नजर
फिलहाल प्रियंका चोपड़ा द ब्लफ की शूटिंग कर रहीं हैं। इसका निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन सीना और इदरीस एल्बा लीड रोल में नजर आएंगे। खबरों के अनुसार, पीसी जल्द बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।
Leave a comment