PARINEETI CHOPRA और RAGHAV CHADHA इसी साल करेंगे शादी, सगाई की तारीख हुई पक्की?

PARINEETI CHOPRA और RAGHAV CHADHA इसी साल करेंगे शादी, सगाई की तारीख हुई पक्की?

Entertainment: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। बीते कुछ दिनों से परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा को एक साथ कई बार लंच पर देखा है और सभी से दोनों की अफेयर की खबरें उठने लगा,हालांकि दोनों ने इस बात पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है। लेकिन एक बार जब राघव से इस बात क लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि आप सभी को सेलिब्ट करने का पूरा मौका दिया जाएंगा।

परिणीति-राघव की सगाई की तारीख पक्का!

 दरअसल कुछ दिनों से परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की अफवाहें ज्यादा उछने लगी है। उतना ही नहीं उनकी सगाई को लेकर भी कहा जा रहा था कि वह जल्द सगाई करने जा रहे है। जिस पर अब खबर सामने आई है कि वह आने वाली 13 मई को सगाई करने जा रहे है। वहीं सगाई की रस्में दिल्ली में की जाएंगी।

इसी साल करेंगे शादी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति और राघव 13 मई को सगाई करने वाले हैं। इससे पहले खबर आई थी कि परिणीति और राघव की रोका सेरेमनी हो चुकी है यह एक पारिवारिक कार्यक्रम था और वे दोनों बहुत खुश हैं। इस साल में अक्टूबर के अंत तक दोनों की शादी होने की संभावना है।

बड़ी बहन शादी में होंगी शामिल

वहीं रिपोर्ट्स का ये भी दावा है कि प्रियंका चोपड़ा अक्टूबर में शादी में शामिल हो सकती हैं क्योंकि वह लगभग उसी समय Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत में होंगी। परिणीति को आखिरी बार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ उंचाई में देखा गया था। इसके बाद, उनके पास दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की 'चमकिला' है।

Leave a comment