दूसरी बार मां बनी सपना चौधरी, खाप पंचायत ने कराया नामकरण समारोह

दूसरी बार मां बनी सपना चौधरी, खाप पंचायत ने कराया नामकरण समारोह

Sapna-Veer Son Naming Ceremony: हरियाणा की फेमस सिंगर और डांसर सपना चौधरी दूसरी बार मां बनी हैं। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर को उनके बेटे का नामकरण समारोह था। खास बात ये है कि इस समारोह का आयोजन खाप पंचयात ने किया था। दरअसल, सपना और वीर के दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशी में खाप पंचायत के लोग उनसे मिलने पहुंचे। जिसके बाद नामकरण समारोह को आयोजन करने की आग्रह किया।

नामकरण समारोह की तैयारी बड़े पैमाने पर की गई थी। ये समारोह हरियाणा के सिंघवा के मदनहेड़ी गांव में आयोजित किया था। बता दें, सपना चौधरी ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी दोंनो को सीक्रेट रखा था। जिसका खुलासा दूसरे बेटे के नामकरण समारोह में हुआ। 

30 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे

बताया जा रहा है कि पंजाब और हरियाणा के कई सितारे नामकरण समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा यूपी, महाराष्ट्र के कई जाने-माने लोग भी इस समारोह में शामिल हुए थे। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नामकरण समारोह के मौके पर 25 से 30 हजार से ज्यादा लोग सपना के बेटे को आर्शीवाद देने पहुंचे। इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे थे।

सांस्कृतिक समारोह का किया आयोजन

सपना के बेटे के नामकरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में  सिंगर और सॉन्ग राइटर बब्बू मान ले भी परफॉर्म किया था। साथ ही पंजाब-हरियाणा के और भी कई नामी कलाकार इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

इस कार्यक्रम के दौरान सिंगर बब्बू मान का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने सपना के बेटे का नाम बतया है। उन्होंने सपना के बेटे का नाम शाह वीर बताया है।  

Leave a comment