'तुम्हें मुझसे क्या चाहिए...', स्ट्रगल के दिनों को याद कर डांसिंग क्वीन नोरा का छलका दर्द

'तुम्हें मुझसे क्या चाहिए...',  स्ट्रगल के दिनों को याद कर डांसिंग क्वीन नोरा का छलका दर्द

Dancing Queen Nora Fatehi: बॉलीवु़ड एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने इस इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिए है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म'फगली' से की थी। उन्होंने अपनी एक्टिंग और डांसिंग के दम पर ही बॉलीवु़ड में एक खास मुकाम हासिल किया है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे लोग उन्हें काम दिलाने का भरोसा देकर फायदा उठाने की कोशिश करते थे। उन्होंने बताया कि एक फिल्म मेकर ने तो यहां तक कह दिया था कि मैं तुम्हें बॉलीवुड की अगली कैटरीना कैफ बना दूंगा, लेकिन इसके बदले मुझे क्या मिलेगा।

एक्ट्रेस ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद

हाल ही में नोरा फतेही ने फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर कई कहानियां बताई हैं। उन्होंने बताया कि'जब मैं कनाडा से मुंबई आई तो केवल 22 साल की थी। अगर आज कोई मेरे पास कुछ काम लेकर आता है तो मैं उससे पूछती हूं कि तुम मुझे क्यों काम ऑफर कर रहे हो। तुम्हें मुझसे क्या चाहिए।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'स्ट्रगलके दिनों में ये मानती थी कि कोई आया है तो इसे भगवान ने मेरे लिए भेजा है। मैंने अपने करियर के शुरुआत में कई बेवकूफ लोगों को फॉलो किया है। उनमें से कई लोगों ने मुझसे सीधे फेवर मांगा। साथ ही कई लोगों ने यहां तक कहा कि मैं तुम्हें बॉलीवुड की अगली कैटरीना कैफ बना दूंगा, लेकिन इसके बदले मुझे क्या मिलेगा।'

डांस से बनाया सबको दीवाना

नोरा फतेही ने सबसे पहले एक्टिंग में हाथ आजमाया था। लेकिन अंग्रेजी एक्सेंट के कारण एक्टिंग में लोगों को प्रभावित नहीं कर पाईं। जिसके बाद उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा और लोगों को दीवाना बनाया। उन्होंने कई आइटम सॉन्ग्स में अपना टैलेट दिखाया। जिसके बाद नोरा को डांसिंग क्वीन बनने में ज्यादा समय नहीं लगा।  आपको बता दें, नोरा फतेही अब तक 44 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। फिल्मों के साथ नोरा म्यूजिक वीडियो भी करती रहती हैं।

Leave a comment