
Film Sky Force: बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इन दिनों निम्रत और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के अफेयर की खबरें हर तरफ फैली हुई है। दावा किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसलिए ऐश्वर्या राय अभिषेक से अलग हो रही हैं। हाल ही में, अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'स्काई फोर्स' निम्रत की एंट्री को लेकर ऐलान हुआ है।
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें, अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'स्काई फोर्स' अगले साल 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने इस फिल्म का ऐलान अक्टूबर में किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार, निम्रत कौर के साथ सारा अली खान भी अहम रोल में नजर आएंगे। एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म 'स्काई फोर्स' में निम्रत एक धांसू रोल में नजर आने वाली हैं।
निम्रत कौर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस के कई फिल्मों में अहम रोल निभाएं हैं। फिल्म ‘एयरलिफ्ट’, ‘द लंचबॉक्स’, ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ और दसवीं के लिए उनकी खूब सरहाना की गई है। इसी के साथ अक्षय कुमार के पास भी कई बड़ी फिल्में हैं। उनके पास 'शंकरा', 'जॉली एलएलबी 3', 'हाउसफुल' 5 , 'वेलकम टू द जंगल' , 'भूत बंगला', 'हेरा फेरी 3' और 'कनप्पा' जैसी फिल्मों की लाइन लगी हैं।
मेकर्स ने की थी अनाउंसमेंट
बता दें, 'स्काई फोर्स'एक अपकमिंग वॉर फिल्म हैं। जिसके निर्माता अभिषेक अनिल कपूर और निर्देशक संदीप केवलानी हैं। मेकर्स ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट 2 अक्टूबर को की थी। उन्होंने टीजर शेयर टीजर शेयर लिखा 'आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन पूरा देश कह रहा है- ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान।’ #स्काईफोर्स की अनाउंसमेंट करने के लिए आज से बेहतर कोई दिन नहीं है। भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की हमारी अनकही कहानी स्काई फोर्स 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Leave a comment