
Big Fraud With Disha Patani's Father Jagdish Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर जगदीश सिंह पाटनी के साथ हुए फ्रॉड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पांच लोगों के एक ग्रुप ने उनसे 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। रिपोर्ट्स की मानें तो ठगों ने दिशा के पिता को सरकारी आयोग में उच्च पद दिलाने का वादा किया था।
अब इस माामले में दिशा के पिता जगदीश ने शुक्रवार शाम को यूपी के बरेली के कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या बोले कोतवाली थाना प्रभारी?
वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी डी.के शर्मा ने बताया कि शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, जूना अखाड़े के आचार्य जयप्रकाश, प्रीति गर्ग और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
दिशा के पिता ने क्या कहा?
बता दें, दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी बरेली के सिविल लाइंस में परिवार सहित रहते हैं। जगदीश ने बताया कि वे आरोपी शिवेंद्र प्रताप सिंह को पर्सनली जानते थे। शिवेंद्र ने ही उन्हें दिवाकर गर्ग और आचार्य जयप्रकाश से मिलवाया था। जगदीश ने आगे कहा कि शिवेंद्र के राजनीतिक संबंध बहुत मजबूत है। शिवेंद्र ने आश्वासन दिया कि वे उन्हें सरकारी आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या इसी तरह के प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त करने में मदद कर सकते हैं।
25 लाख रुपये की डिमांड
जगदीश ने आरोप लगाया कि शिवेंद्र समेत अन्य लोगों ने उनसे 25 लाख रुपये की डिमांड की। जिसमें से 5 लाख रुपये कैश और 20 लाख रुपये तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने को कहा। 3 महीनों तक कोई डेवलपमेंट नहीं होने पर आरोपियों ने पाटनी से कहा कि वे ब्याज सहित पैसे लौटा देंगे। लेकिन पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।
Leave a comment