
Filmfare Awards 2023 Winners List: 68वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 (Filmfare Awards 2023) का समापन हो चुका है। इसके साथ आलिया समेत कई दिग्गज सितारों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बता दें कि इस रात की शुरुआत आलिया भट्ट, अनिल कपूर, रेखा, जाह्नवी कपूर, नोरा फतेही, विक्की कौशल और कई अन्य लोगों ने रेड कार्पेट पर स्टाइल में वॉक करते हुई।
वहीं फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की इस साल मेजबानी सलमान खान ने की, और उनका मंच पर आयुष्मान खुराना-मनीष पॉल ने साथ दिया। इस बार फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड राजकुमार राव के हाथ गया, तो वहीं आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया। बेस्ट फिल्म का पुरस्कार 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड इसी फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने जीता।
विनर्स की लिस्ट-
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर मेल- अनिल कपूर, जुग जुग जियो।
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर फीमेल- शीबा चड्ढा, बधाई दो के लिए।
बेस्ट डायलॉग- प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ, गंगूबाई काठियावाड़ी।
बेस्ट स्क्रीनप्ले- अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी, बधाई दो।
बेस्ट कहानी- अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी, बधाई दो।
बेस्ट डेब्यू, मेल- अंकुश गेदम, झुंड।
बेस्ट डेब्यू, फीमेल- एंड्रिया केविचुसा, अनेक।
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल, वध।
बेस्ट लीरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य, ब्रह्मास्त्र: भाग एक - शिव सॉन्ग केसरिया।
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, मेल- अरिजीत सिंह, ब्रह्मास्त्र सॉन्ग केसरिया।
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, फीमेल- कविता सेठ, जुग जुग जीयो सॉन्ग रंगिसारी।
बेस्ट कोरियोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी की धोलिदा के लिए कृति महेश।
बेस्ट कोरियोग्राफी- सुदीप चटर्जी, गंगूबाई काठियावाड़ी।
बेस्ट एक्शन- परवेज शेख, विक्रम वेधा।
Leave a comment