नई दिल्ली: बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से दिवाली पार्टी का आयोजन हो रहा है। इन पार्टीज में बी टाउन का एक सेलेब्रिटी कपल नदारद है और वह है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। लोगों को लग रहा था कि ब्रेकअप की खबरों के बीच दोनों पार्टीज नहीं हो रहे है। लेकिन अब दीपिका ने इंस्टाग्राम पर दिवाली के मौके पर एक खास अंदाज में फोटो शेयर किया है,जिसे देखकर उनके पति रणवीर सिंह भी फिदा हो गए है।
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने गोल्ड लुक में अपना गलैमरस फोटो इंस्टाग्राम शेयर किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने दिवाली का दीपक कैप्शन में लगाया है। यानी दीपिका ने अपने अंदाज में फैंस को दिवाली विश की है। जैसे ही दीपिका ने फोटो शेयर की,यह तुरंत वायरल हो गई,कुछ ही देर में इस फोटो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए। वहीं दिपिका की इस फोटो पर पति रणवीर सिंह का भी दिल आ गया। रणवीर ने दीपिका की इस फोटो पर सिर्फ एक शब्द लिखा स्टनर,बस,फिर क्या था रणवीर के इस कमेंट पर भी फैंस ने अपनी बात रखना शुरू कर दिया। साथ ही रणवीर के इस कमेंट ने उन अफवाहों पर भी विराम लगा दिया कि दोनों की राहें अलग हो रही है।
इसके अलावा पिछले कई दिनों से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। जब दोनों किसी दिवाली पार्टी में दोनों शामिल नहीं हुए तो अफवाहों का बाजार और भी गर्म हो गया था।
Leave a comment