74 साल की हुई बॉलीवुड की ‘मां’, 200 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम

74 साल की हुई बॉलीवुड की ‘मां’, 200 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम

FARIDA  JALAL : बॉलीवुड में मां के रूप में पहचान बनाने वाली फरीदा जलाल आज अपना 74 वां जन्मदिन मना रहा हैं। 14 मार्च 1949 के दिन दिल्ली में जन्मी फरीदा जलाल अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल सिनेमा में भी काम किया है। और सफल रहीं है।

फरीदा जलाल के फिल्मों में मां के दो रूप दिखाए गए है। पहले रूप में परिवार के खिलाफ साजिश करने वाली और  दूसरा रूप ऐसा रहा है।जिसमें मां का किरदार निभाने वाली अदाकारा पूरी दुनिया पर अपनी ममता लुटाती नजर आई। अब सिनेमा में जब भी ममता की बात आती है। तो फरीदा जलाल का नाम का जिक्र होता ही है।

1967 में रिलीज हुई पहली फिल्म

फिल्म ‘तकदीर’से फरीदा जलाल ने बॉलीवुड में कदम रखा था।ये फिल्म 1967 में रिलीज हुई थ। इसके बाद उन्होंने पारस और हिना जैसी कई फिल्मों में काम किया। फरीदा जलाल अब तक 200से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ने हिंदी के साथ-साथ तेलुगू और तमिल सिनेमा में भी काम किया है। और वहां भी नाम कमाया है।

फरीदा जलाल ने टीवी सीरियल्स में भी कमाया नाम

फरीदा जलाल काफी टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी है। और अपनी अभिनय का जादू चला चुकी हैं। उन्होंने काफी टीवी सीरियल में काम किया है। जिंदगी, देख भाई देख, शरारत और अम्माजी की गली जैसे सीरियल ने दर्शकों का मनोरंजन किया है।

फरीदा जलाल के इश्क की कहानी

फरीदा जलाल के इश्क की शुरुआत फिल्म के सेट से ही हुई थी।फरीदा जलाल जब जीवन रेखा फिल्म की शूंटिग कर रही थीं तब उनकी मुलाकात तबरेज बरमावर से हुई थी। दोनों का इश्क धीरे-धीरे बढ़ने लगा और उन्होंने शादी कर ली। 2003 में तबरेज का देहांत हो गया। फरीदा का बेटा यासीन है। अब फरीदा जलाल उसके साथ ही रहती हैं।

Leave a comment