दुनिया की वो दुर्लभ बीमारी जिसके होने से गाय-भैंस जैसा व्यवहार करते हैं लोग

दुनिया की वो दुर्लभ बीमारी जिसके होने से गाय-भैंस जैसा व्यवहार करते हैं लोग

नई दिल्ली:सर्दी हो या फिर गर्मी बीमारी हर मौसम में आती हैं और शरीर पर अपनी कब्जा करने की कोशिश करती हैं, हालांकि सही समय पर बीमारी की दवा ली जाएं तो उससे ज्लद ही छूटकाया पाया जा सकता हैं। ऐसे में एक बीमारी काफी चर्चा में बनी हुई हैं कहा जा रहा हैं कि इस बीमारी में लोग घास खाते हैं वो भी गाय की तरह।

इस बीमारी को सभी बीमारियों से अलग बताया जा रहा हैं। वहीं इस बीमारी को अजीब बीमारी के नाम से भी जाना जाता हैं। इस बीमारी से ग्रसित लोग किसी गाय या भैंस की तरह व्यवहार करने लगते है। जब ये बीमारी किसी इंसान को होती है तो वो गाय या भैंस की तरह घास तक चरने लगता है। ये महिला या पुरुष किसी को भी हो सकती है। इस बीमारी का नाम है बोएंथ्रोपी हैं। इसे साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर कहा जाता है।

दुर्लभ बीमारी हैं बोएंथ्रोपी

दरअसल इस बीमारी को दुर्लभ बीमारियों में रखा गया हैं। इससे पीड़ित व्यक्ति हाथ और पैर जमीन पर रखकर गाय या भैंस की तरह चलने लगता है। उसे लगता है कि वह इन्हीं में से कोई जीव है और उनकी तरह घास खाने की कोशिश करता है। कई मामलों में ये भी देखा गया है कि बोएंथ्रोपी हो जाने पर व्यक्ति गाय या भैंस की तरह रंभाता भी है।

क्यों होती है ये बीमारी

कहा जाता हैं कि जब व्यक्ति Delusional state यानी भ्रम की अवस्था में होता है तो वह बोएंथ्रोपी का शिकार हो सकता है। ये सम्मोहन के जरिए भी हो सकता है, हालांकि, यह बीमारी अभी तक बहुत ज्यादा लोगों को नहीं हुई है, लेकिन जिसके हुई उसके खतरनाक परिणाम सामने आए हैं। कई बार सपनों में भ्रम की स्थिति पैदा हो जाने से भी ये बीमारी हो सकती है। अगर कभी आपको अपने आसपास कोई व्यक्ति मिले, तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास जाने की सलाह दें।

Leave a comment