Search KhabarFast

Press ESC to close

BJP ने राज्यसभा कैंडिडेट का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से कोयल मल्लिक को दिया टिकट

BJP ने राज्यसभा कैंडिडेट का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से कोयल मल्लिक को दिया टिकट

Rajya Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की खाली राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अभिनेत्री से नेता बनीं रुक्मिणी मल्लिक, जिन्हें कोयल मल्लिक के नाम से जाना जाता है, को टिकट दिया गया है। दोनों नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है।

उत्तराखंड से दिनेश आर्य को टिकट

उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर मौजूदा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसी वजह से इस सीट पर चुनाव कराया जा रहा है। BJP ने अब इस सीट के लिए दिनेश आर्य के नाम का ऐलान किया है। दिनेश आर्य नैनीताल के रहने वाले हैं और पहले नैनीताल जिले में पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

बंगाल से कोयल मल्लिक मैदान में

पश्चिम बंगाल की खाली राज्यसभा सीट के लिए BJP ने रुक्मिणी मल्लिक यानी कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है। कोयल मल्लिक अभिनेत्री से राजनीति में आई हैं। उन्होंने इस साल जुलाई में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई और अब यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

16 अक्टूबर को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने 22 सितंबर को राज्यसभा की 11 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव और पश्चिम बंगाल की एक खाली सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया था। कुल 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर द्विवार्षिक चुनाव होगा, जबकि पश्चिम बंगाल में एक सीट पर उपचुनाव होगा। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर भी चुनाव

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटें भी शामिल हैं। इन सीटों पर मौजूदा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें अरुण सिंह, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, बृजलाल, राम गोपाल यादव, रामजी गौतम, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी, दिनेश शर्मा और हरदीप सिंह पुरी समेत अन्य सदस्य शामिल हैं।

महाराष्ट्र में भी BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

BJP ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए भी तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने पुणे डिवीजन स्नातक सीट से स्मिता योगेश जाधव, नागपुर डिवीजन स्नातक सीट से सुधाकर विट्ठलराव कोहले और पुणे डिवीजन शिक्षक सीट से कौस्तुभ मुरलीधर गावड़े को उम्मीदवार बनाया है। महाराष्ट्र में पांच सीटों के लिए सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में 3:1:1 का सीट बंटवारा तय हुआ है। इसके तहत BJP तीन, NCP एक और शिवसेना एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Also read: UP News: यूपी चुनाव से पहले सीटों की खींचतान...सहयोगियों को अखिलेश यादव की नसीहत, गठबंधन की जीत सबसे जरूरी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यूपी में सपा को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत 3 विधायक बीजेपी में शामिल

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले तीन विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। तीनों नेताओं की सदस्यता का कार्यक्रम अमेठी के गौरीगंज में आयोजित किया गया। इस मौके पर बीजेपी की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

'एक आवाज, भारत की आवाज…' NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद राहुल गांधी का बयान; अमित शाह और PM मोदी को दी सलाह

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर हमला करने वालों को परिणाम भुगतने होंगे।

‘युवाओं को जेल भेजना कायरतापूर्ण कार्य है’ रांका-सौरभ की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने उठाई आवाज, CJP को मिला साथ

Political News: कांग्रेस नेता और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लहराना कोई अपराध नहीं है और ऐसा करने के लिए युवाओं को जेल भेजना कायरतापूर्ण कार्य है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast