Search KhabarFast

Press ESC to close

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर इन पार्टियों ने लिया बड़ा फैसला, मतदान से दूर रहने का क्या ऐलान

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर इन पार्टियों ने लिया बड़ा फैसला, मतदान से दूर रहने का क्या ऐलान

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होने वाला है, जिसमें बस एक दिन बाकी है। ऐसे में दो तटस्थ दलों के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) और नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (BJD) ने इस मतदान से दूर रहने का फैसला किया है। दरअसल, ये दोनों दल राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी गठबंधन यानि कि ना ही एनडीए और ना ही इंडिया ब्लॉक शामिल हैं।

क्यों नहीं ले रहे मतदान में हिस्सा?

दोनों दलों का कहना है कि वे एनडीए और इंडिया ब्लॉक, दोनों से समान दूरी बनाए रखेंगे और उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान में शामिल नहीं होंगे। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में भाग न लेने का फैसला राज्य में यूरिया की कमी को लेकर तेलंगाना के किसानों की परेशानी की अभिव्यक्ति है।

बीजेपी और कांग्रेस पर लगे ये आरोप

दोनों पार्टियों ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर यूरिया की कमी के मुद्दे को सुलझाने में सफल न रहने के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूरिया की कमी इतनी ज्यादा है कि कतारों में लगे किसानों के बीच मारपीट हो रही है। केटीआर ने कहा कि यदि उपराष्ट्रपति चुनाव में नोटा का ऑप्शन उपलब्ध होता तो बीआरएस इसका इस्तेमाल कर सकती थी।

सस्मित पात्रा ने वोट न देने की रही बात

वहीं, बीजद नेता सस्मित पात्रा ने कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोग हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हमारे पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक द्वारा वरिष्ठ नेताओं, राजनीतिक मामलों की समिति और सांसदों के साथ विचार-विमर्श के बाद, बीजू जनता दल ने कल होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का फैसला लिया है। बीजद एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों से समान दूरी बनाए हुए है। हमारा ध्यान ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोगों के विकास और कल्याण पर केंद्रित है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal 25 June ka Mausam: देश के 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान को लेकर जारी हुई चेतावनी, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कल 25 जून को देश के 17 राज्यों में तेज बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। इन राज्यों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली पुलिस को एलजी संधू का निर्देश, कहा- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

दिल्ली के 44 पुराने फ्लाईओवर का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, सफर सेफ बनाने के लिए क्या है PWD मंत्री का प्लान?

Delhi Flyovers Structural Audit: देश की राजधानी के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा उठाया है। सरकार ने 15 साल से ज़्यादा पुराने 44 फ्लाईओवर के बड़े स्ट्रक्चरल ऑडिट को मंज़ूरी दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast