Search KhabarFast

Press ESC to close

बिटकॉइन घोटाले में राज कुंद्रा को मुंबई PMLA कोर्ट से जमानत, जांच अभी भी जारी

बिटकॉइन घोटाले में राज कुंद्रा को मुंबई PMLA कोर्ट से जमानत, जांच अभी भी जारी

Bitcoin Scam: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी Raj Kundra को मुंबई की विशेष Prevention of Money Laundering Act court ने 150 करोड़ रुपये के बिटकॉइन घोटाले मामले में जमानत दे दी है। ये फैसला ऐसे समय में आया है जब क्रिप्टोकरेंसी घोटाले से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है। मुंबई की विशेष PMLA कोर्ट ने इस मामले में राज कुंद्रा को समन जारी किया था। इसके बाद कुंद्रा ने गुरुवार को कोर्ट में हाजिरी दी और 1 बजे जमानत अर्जी पेश की। कोर्ट ने उनकी जमानत को मंजूरी दे दी।

करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन

इस मामले की जांच Enforcement Directorate कर रही है। ED के मुताबिक, कथित बिटकॉइन निवेश घोटाले के जरिए करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन किए गए। जांच एजेंसी का कहना है कि निवेशकों को भारी मुनाफे का झांसा देकर इस नेटवर्क में फंसाया गया और फिर पैसा क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से अवैध तरीके से धोया गया। ED यह भी देख रही है कि राज कुंद्रा ने इस पूरे नेटवर्क से कोई वित्तीय लाभ तो नहीं उठाया।

राज कुंद्रा के ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

जांच के दौरान, ED ने राज कुंद्रा के ठिकानों पर छापेमारी की थी और कई दस्तावेज़ व डिजिटल सबूत जब्त किए थे। इसी कड़ी में कोर्ट ने उन्हें हाजिरी के लिए समन जारी किया था। अब कोर्ट में पेश होने के बाद और जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद उन्हें जमानत मिल गई है।  राज कुंद्रा की जमानत मिलने के बाद मामला फिलहाल जांच के लिए खुला है और ED इस नेटवर्क में उनकी भूमिका का विस्तार से अध्ययन कर रही है।

अभी जांच जारी

इससे ये साफ है कि जमानत मिलने का मतलब जांच समाप्त होना नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी रहेगी और सभी सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने पिछले कुछ महीनों में मीडिया और सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी हैं, खासकर इसलिए कि यह बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले से जुड़ा है, जिसमें निवेशकों के करोड़ों रुपये फंसे हुए हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

TMKOC की दयाबेन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने हमेशा के लिए छोड़ा साथ; कई बड़े सितारों संग किया था काम

Disha Vakani Father Passes Away: लोकप्रिय टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी के पिता और दिग्गज अभिनेता-थिएटर आर्टिस्ट भीम वकानी का आज निधन हो गया।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल कर सकते हैं शादी! फैंस के बीच मची हलचल

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक वायरल वीडियो है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

'ये गुंडागर्दी...' रजत दलाल संग विवाद पर प्रिंस नरूला ने किया खुलासा, बताई झगड़े की पूरी कहानी

Prince Narula-Rajat Dalal Controversy: टीवी के रियलिटी शो 'द 50' में रजत दलाल के साथ हुई जोरदार झड़प पर प्रिंस नरूला ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। प्रिंस ने इस विवाद को गुंडागर्दी करार देते हुए अपनी तरफ से पूरी कहानी सामने रखी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast