BIHAR: 22 सालों से नहीं डाला है शरीर पर पानी, ली अजीबो गरीब प्रतिज्ञा

BIHAR: 22 सालों से नहीं डाला है शरीर पर पानी, ली अजीबो गरीब प्रतिज्ञा

पटना: सर्दी के समय एक दो दिन लोगों को ना नहाना आम बात है लेकिन क्या होगा जब हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जो कई सालों से से नहाया है नहीं है। दरअसल बिहार के गोपालगंज का एक 62वर्षीय धर्मदेव राम नाम का शख्स पिछले 22सालों से नहीं नहाया है। इतना ही नहीं, उसके शरीर से बदबू भी आती है और लोग उसे नहाने के लिए भी कहते हैं, लेकिन वह नहाने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

वहीं हैरानी के बात तो यह है कि वह अभी तक बीमार नहीं पड़ा है। इसके साथ साथ ना नहाने पर धर्मदेव की नौकरी तक चली गई है। बता दें कि वह कोलकाता में एक जूट फैक्ट्री में काम करता था लेकिन ना नहाने की वजह से उसकी नौकरी भी छिन गई और उसे फर्क भी नहीं पड़ा। दरअसल 22साल से नहीं नहाने वाले धर्मदेव ने एक कसम खाई है, जो कि काफी चौंकाने वाली है। उनकी प्रतिज्ञा सामाजिक स्तर पर है। उन्होंने इस बात की प्रतिज्ञा ली है कि वह तब तक नहीं नहाएंगे जब तक कि महिलाओं के साथ अत्याचार, जमीन को लेकर विवाद और जीव हत्या खत्म नहीं हो जाती। धर्मदेव 22सालों से गोपालगंज के ब्रह्मस्थान के करीब रह रहे हैं।

इतना ही नहीं साल 2003में धर्मदेव की पत्नी माया का निधन हो गया था, और उस वक्त भी उन्होंने स्नान नहीं किया था। इसके बाद दो-दो बेटों की मौत हो गई, लेकिन उन्होंने अपने शरीर पर एक बूंद पानी नहीं डाला। हालांकि, इस बारे में गांव वालों का कहना है कि वह तंत्र-मंत्र करते हैं, और उन्हें कोई मानसिक बीमारी है। इस वजह से वह न नहाने की कसम खा रखी है। धर्मदेव ने साल 1987में न नहाने की कसम खाई है और उन्होंने 6महीने तक एक गुरु के साथ समय बिताया। बताते चले कि धर्मदेव भगवान राम की पूजा करते हैं और उन्हें ही अपना आदर्श मानते हैं।

Leave a comment