Search KhabarFast

Press ESC to close

‘बेटे की कसम’ दिलाकर न्याय मांगने वालों का अपमान करते हैं’ बिहार के डिप्टी सीएम पर बरसे राहुल गांधी

‘बेटे की कसम’ दिलाकर न्याय मांगने वालों का अपमान करते हैं’  बिहार के डिप्टी सीएम पर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में आठवीं कक्षा के छात्र के साथ हुई बलात्कार को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार की स्थिति बेहद भयावह है।एक तरफ, असंवेदनशीलता की हर सीमा को पार करते हुए, बलात्कार पीड़िता की मौत से टूटे परिजनों को बिहार सरकार के मंत्री धक्का मारते हैं - ‘बेटे की कसम’ दिलाकर न्याय मांगने वालों का अपमान करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि दूसरी तरफ, एक भाजपा नेता मुझे अपमानित करने की कोशिश में बिहार की माताओं, बहनों और गुरुओं को अभद्र भाषा से निशाना बना रहे हैं।सत्ता की भूख ने इनकी संवेदनाएं छीन ली हैं। कुर्सियों की चमक ने इनकी आंखें बंद कर दी हैं।क्या ऐसे लोग महिलाओं की सुरक्षा करेंगे? शिक्षकों को सम्मान देंगे? फिर से कहूंगा - नीतीश सरकार अब ‘न्याय नहीं, सिर्फ़ सत्ता’ की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है। एक साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

एनडीए सरकार पर बरसे राहुल गांधी

इससे पहले भी राहुल गांधी ने बिहार में सुरक्षा व्यवस्था के एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 20 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी नीतीश जी की डबल इंजन सरकार न तो बिहार को सुरक्षा दे पाई, न सम्मान और न ही विकास। अपराध, बेरोज़गारी और पलायन – यही नीतीश-BJP सरकार की असली पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता को लाचार बनाकर सत्ता से चिपके रहना ही इनका एजेंडा है। नीतीश सरकार ‘न्याय’ नहीं, सिर्फ़ ‘सत्ता’ की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है। अब बहुत हुआ। समय आ गया है कि हम अन्याय के इस चक्र को तोड़ें और बिहार को सुरक्षा, स्वाभिमान और सम्मान की राह पर आगे ले चलें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं।

HARYANA NEWS: ममता बनर्जी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- राजनीति में उनका काम तमाम हो चुका

HARYANA NEWS: TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में अब ज्यादा दिन भाजपा की सरकार नहीं चलेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हारे और मिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है और अब वे कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी। अंबाला में बने आजादी की पहली लड़ाई यानि 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक का दौरा किया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से देखा है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

पीएम मोदी की इटली यात्रा पर राहुल गांधी का हमला, पेपर लीक मुद्दे पर उठाए सवाल

Political Controversy: पीएम मोदी की इटली यात्रा को लेकर राहुल गांधी निशाना साधा है। साथ ही पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे - पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे। क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast