Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तापमान ने कहर बरपा रखा है। जिसके कारण लू जैसी स्थिति बन गई है। 24 मई को दिल्ली में तापमान 43-45 डिग्री के बीच दर्ज की गई। हालांकि, बताया जा रहा है कि 28 मई से राहत मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावि करेगा और मैदानी इलाकों में आंधी-तूफाने आने की भी संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों में तापमान 6-8 डिग्री तक गिरने की संभावना है। इसके अलावा आने वाले दिनों में बारिश होने की बात भी कही गई है।
हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
वहीं, हरियाणा में पिछले 24 घंटे के अंदर कुछ अलग-अलग इलाकों में लू जैसी स्थिति की गई है। वहीं, पंजाब में पिछले 48 घंटे में हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लू का असर कमजोर पड़ा है। अगले 3 से 4 दिनों में कुछ इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। जिससे कारण हरियाणा में 25 से 27 मई के बीच लू की स्थिति बन सकती है। इसके बाद 28 तारीख से पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव संभावित बारिश के चलते तापमान में दोबारा गिरावट होने का अनुमान है।
Also read: लद्दाख में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, मेजर जनरल समेत तीन लोग घायल
अन्य राज्यों का हाल
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मापुरी 47.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जगह रहा। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि अगले सात दिनों तक मध्य प्रदेश और उत्तर-पश्चिम भारत में तथा अगले 3-5 दिनों तक पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की आशंका है। वहीं, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से 5.7 डिग्री अधिक है और लगभग 14 साल में मई महीने की सबसे गर्म रात रही।