CM Dhami Interacts To CBSE State Topper: सीबीएसई 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस बार भी छात्राओं ने परचम लहराया है। उत्तराखंड की छात्राओं ने भी राज्य का नाम रोशन किया है। देहरादून की रहने वालीं छात्रा अरीना रघुवंशी ने स्टेट टॉप किया है। जिसके बाद उन्हें चारों तरफ से शुमकामनाएं मिल रही हैं।
अरीना रघुवंशी को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी शुभकामनाएं दी हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अरीना से फोन पर बात की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अरीना की यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।
सीएम धामी ने क्या
सीएम धामी ने कहा कि उनके परिश्रम का फल मिला है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियों ने समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।
13 मई को जारी हुए सीबीएसई के नतीजे
बता दें कि सीबीएसई ने 13 मई को 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी किए थे। परीक्षा में 85.20 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। बता दें कि छात्र-छात्राएं लंबे समय से नतीजे का इंतजार कर रहे थे। अब 13 मई को सभी अभ्यर्थी का इंतजार खत्म हुआ।
Also read: चारधाम यात्रा में आस्था का महासैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 12.60 लाख पार
ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
उम्मीदवार डिजिलॉकर के जरिए सीबीएसई 12वीं का स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 12 का स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले दिए गए 6 अंकों के एक्सेस कोड, स्कूल कोड और कक्षा 12 के रोल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा। फिर ओटीपी के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करना होगा। अब अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके डिजिलॉकर में लॉग इन करें। अपना सीबीएसई 12वीं का स्कोरकार्ड पीडीएफ टूंढे और उसकी एक हार्ड कॉपी निकालें।