Search KhabarFast

Press ESC to close

आज नहीं मिलेगी Zomato-Swiggy और Rapido सेवा, गिग वर्कर्स की 5 घंटे हड़ताल

आज नहीं मिलेगी Zomato-Swiggy और Rapido सेवा, गिग वर्कर्स की 5 घंटे हड़ताल

Gig Workers Strike: भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता का हाल-बेहाल है। लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। अब देश के गिग वर्कर्स ने भी शनिवार 16 मई को हड़ताल शुरू कर दी है।

ऐप बेस्ड टैक्सी ड्राइवरों और डिलीवरी वर्कर्स ने पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपये बढ़ने के बाद मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आज करीब 5 घंटे हड़ताल पर बढ़ने का एलान किया है।  

गिग वर्कर्स की हड़ताल

देश के गिग वर्कर्स ने शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी सेवाएं देने से मना कर दिया है। उनकी मांग है कि ईंधन के दाम ज्यादा है और हमें कंपनी कम पैसे दे रही है।

Also read: पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की नहीं होगी किल्लत! सरकार ने कर दिया इंतजाम; होर्मुज के बंद होने से नहीं पड़ेगा फर्क

सोशल मीडिया पर की अपील  

गिग और प्लेटफॉर्म सर्विसेज वर्कर्स यूनियन (GIPSWU) ने इस संबंध में एक पोस्ट किया है. यूनियन का कहना है कि लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और कम भुगतान दरों की वजह से हमें परेशानी हो रही है।

एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘GIPSWU देश भर के गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स से अपील करता है कि वो ईंधन की बढ़ती कीमतों और अपर्याप्त भुगतान दरों के विरोध में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ऐप-आधारित सेवाओं का अस्थायी रूप से बंद रखें’।

क्या है गिग वर्कर्स की मांगे?

यूनियन की मांग है कि ऐप कंपनियां किराए और इंसेंटिव में पर्याप्त बढ़ोतरी नहीं कर रही हैं, जबकि ड्राइवरों का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे हजारों ड्राइवरों और डिलीवरी पार्टनर्स के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रति किलोमीटर कम से कम 20 रुपये भुगतान की मांग की है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम

मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल आया है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन में शुक्रवार को 3 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। इसी वजह से गिग वर्कर्स ने हड़ताल शुरू की है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ED केस में रॉबर्ट वाड्रा को मिली बेल, कोर्ट से राहत के बाद दिया बड़ा बयान

HARYANA NEWS: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के शिकोहपुर लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें पचास हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है।

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! शुरू हुए नए राशन कार्ड के लिए आवेदन, अब पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

दिल्ली सरकार ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें अब पूरा काम ऑनलाइन किया जाएगा। इससे नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और घर बैठे ही आवेदन किया जा सकेगा। इस नई डिजिटल व्यवस्था से राशन कार्ड बनवाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast