Search KhabarFast

Press ESC to close

‘मैं गारंटी से कह रहा हूं, नरेंद्र मोदी 'वोट चोरी'’ मुजफ्फरपुर में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी

‘मैं गारंटी से कह रहा हूं, नरेंद्र मोदी 'वोट चोरी'’  मुजफ्फरपुर में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव और तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन मौजूद रहे थे। राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले अमित शाह ने कहा कि भाजपा 40-50 साल राज करेगी। राजनीति में कल क्या होगा किसी को नहीं पता लेकिन अमित शाह को 40 साल की राजनीति मालूम है। कैसे? वोट चोरी करके।

राहुल गांधी ने कहा कि, "2014 से पहले ये(वोट चोरी) गुजरात में शुरू हुआ। गुजरात मॉडल आर्थिक मॉडल नहीं है, गुजरात मॉडल वोट चोरी करने का मॉडल है, जिसे ये लोग 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लाए। हम कुछ कहते नहीं थे क्योंकि हमारे पास कोई सबूत नहीं था लेकिन महाराष्ट्र में हमें सबूत मिल गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में हमारा गठबंधन जीतता है लेकिन 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन जमीन पर दिखता ही नहीं है। चुनाव आयोग ने लाखो-करोड़ों वोट जोड़े। वो सारे के सारे मत भाजपा के खाते में जाते हैं और उन मतों से भाजपा चुनाव जीतती है।

मैं गारंटी से कह रहा हूं, नरेंद्र मोदी 'वोट चोरी'- राहुल गांधी

मुजफ्फपुर में राहुल गांधी ने कहा कि मैं गारंटी से कह रहा हूं, नरेंद्र मोदी 'वोट चोरी' कर चुनाव जीतते हैं। इस वोट चोरी में मोदी, अमित शाह की मदद चुनाव आयोग करता है।वोट चोरी सिर्फ कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल सीट पर नहीं हुई। हिंदुस्तान की 70-80 सीटों पर वोट चोरी की गई। उन्होंने कहा कि हमने काम शुरू कर दिया है। हम आपको दिखाएंगे कि किस तरह से अलग-अलग चुनाव चोरी किए गए। जैसे हमने महादेवापुरा के सबूत देश के सामने रखे, वैसे ही हम बाकी जगहों के सबूत भी सबके सामने रखेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीएमसी में बड़ी बगावत...19 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा, दिल्ली तक पहुंचा राजनीतिक संकट

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress (टीएमसी) में बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है। पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब कोलकाता से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गई है।

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC Rebel MP list:टीएमसी में मचा घमासान फिलहाल शांत हुआ नहीं है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक टीएमसी में टूटेंगे सब बारी-बारी वाली स्थिती है। कोलकाता में विधायकों ने बगावत की तो दिल्ली में सांसदों ने टीएमसी के साथ खेल कर दिया।

टीएमसी में असहमति का गहराया मामला...19 सांसदों के नाम आए सामने, पार्टी में नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आती दिख रही है। हाल ही में सामने आए एक असहमति पत्र ने पार्टी में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast