Bihar: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा बक्सर, बालू विवाद में तीन की हत्या

Bihar: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा बक्सर, बालू विवाद में तीन की हत्या

Buxar Triple Murder: बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। आए दिन सूबे में अपराधियों का ताड़व देखने को मिलता रहता है। इस बीच शनिवार को अहले सुबह बक्सर गोलियों की तड़तड़हाट से गूंज गई। जिले में राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियापुर में जमकर गोलियां चलीं, जिसमें कुल तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो घायलों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, इस विवाद शुरुवात बालू गिराने को लेकर हुई। फिर मामला बिगरता चला गया और इसमें तीन लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बालू विवाद में हुई हत्या

पुलिस के अनुसार, राजपुर जलहरा मार्ग पर अहियापुर गांव के मुख्य सड़क पर सुनील सिंह की बालू बिक्री की दुकान चल रही थी। उसी गांव के मनोज मुखिया और उनके भाई संतोष ने सुनील सिंह की दुकान के बगल में ही अपना बालू गिराना शुरु कर दिया। ऐसे में सुनील ने मनोज मुखिया को वहां दुकान खोलने से मना किया। लेकिन दोनों में बात नहीं बनी और शुक्रवार को फिर से मुखिया के द्वारा उसी स्थान पर बालू गिराया गया। ऐसे में दोनों के बीच झड़प भी हुई लेकिन सुनील सिंह के घर में शादी समारोह होने के कारण मामला शांत हो गया।  हालांकि, शांति अधिक देर तक नहीं रह पाई। शनिवार को सुबह जब सुनील सिंह बारात विदा करने में व्यस्त थे, तभी मुखिया कुछ लोगों के साथ हथियार से लैस होकर सुनील सिंह के घर पहुंचा। उसने सुनील सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरु कर दी। इस गोलीबारी में पांच लोगों को गोली लगी, जिसमें दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई। दो अन्य को गंभीर अवस्था में वाराणसी रेफर कर दिया गया है।  

इन लोगों की हुई मौत

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों और घायलों को अस्पताल भेजने के बाद अपराधियों को पकड़ने में लग गई है। सदर डीएसपी धीरज कुमार खुद इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। बता दें, इस गोलीबारी में सुनील सिंह और विनोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वीरेंद्र यादव की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई।

Leave a comment